
सुजैन खान की मां जरीन कतरक का निधन, लंबे समय से थीं बीमार
बॉलीवुड अभिनेता संजय खान की पत्नी जरीन कतरक का 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। जरीन पिछले लंबे समय से उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रही थीं।
बॉलीवुड एक्टर संजय खान की पत्नी जरीन कतरक अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उनका 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। जरीन, एक्टर जायेद खान और मशहूर फैशन डिजाइनर सुजैन खान की मां थीं। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रही थीं और उनके यूं चले जाने से खान परिवार सदमे में है।

श्रद्धांजलि देने पहुंचे ये कलाकार
जरीन कतरक के निधन की खबर मिलते ही नीलम, रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी जैसे कलाकार अंतिम श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे हैं।
फिल्मों में कर चुकी हैं काम
जरीन कतरक 60 और 70 के दशक में काफी एक्टिव थीं। वह मॉडल भी रही हैं और उन्होंने इंटीरियर डिजाइनर का भी काम किया है। इतना ही नहीं, उन्होंने फिल्मों में एक्टिंग भी की है। वह ‘तेरे घर के सामने’ (1963) में देव आनंद के साथ नजर आई थीं।
20 साल की उम्र में हुई थी शादी
1966 में जब संजय खान की शादी हुई थी तब वह 25 साल के थे और जरीन खान सिर्फ 20 साल की थीं। शादी के बाद जरीन ने फराह खान अली, सुजैन खान, सिमोन अरोड़ा और जायेद खान को जन्म दिया। कुछ समय बात संजय खान के अफेयर की खबरें आने लगीं। कहा जाने लगा कि वह जीनत अमान के रिलेशनशिप में हैं। जब जरीन से ये बात पूछी गई थी तब उन्होंने सिमी गरेवाल को दिए इंटरव्यू में कहा था, “मैं अपने पति को जानती हूं। हो सकता है कि वह थोड़ा लड़खड़ाए हों, लेकिन एक अभिनेता की पत्नी होने के नाते आपके पास इतना धैर्य और शक्ति होनी चाहिए कि आप यह सोचकर इंतजार करें कि वह वापस आपके पास ही आएंगे। उस समय बच्चे बहुत छोटे थे। उन्हें नहीं समझ आ रहा था कि क्या हो रहा है। मैं आपको विश्वास दिलाती हूं कि ये पहली महिला नहीं है जो उनसे प्यार करने लगी, बहुत सी महिलाएं थीं और हर बार वो मेरे पास ही वापस आए हैं।”

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




