मेरी मां कोमा में थीं, पिता ने कहा फिल्म पूरी करो! संजय दत्त ने याद किए नरगिस दत्त के आखिरी दिन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Nargis Dutt Last Days: संजय दत्त ने हाल ही में एक यूट्यूब चैनल पर अपनी मां के आखिरी दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि जब उनकी मां कोमा में थीं, तब उनके पिता सुनील दत्त ने उन्हें उनकी फिल्म का शूट पूरा करने के लिए भेज दिया था। 

Sanjay Dutt Recalls Nargis Dutt's Last Days
संजय ने याद किए नरगिस दत्त के आखिरी दिन

संजय दत्त की मां नरगिस दत्त का निधन कैंसर की वजह से हुआ था।भारत से लेकर अमेरिका तक एक्ट्रेस नरगिस दत्त का इलाज चला था, लेकिन नरगिस कैंसर से जंग हार गईं और उनका निधन हो गया। वो वक्त दत्त परिवार के लिए काफी कठिन समय था। अब एक यूट्यूब चैनल से बातचीत के दौरान संजय दत्त ने अपनी मां के आखिरी दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कैसे उनकी मां कोमा में थीं और उनके पिता ने उन्हें उनकी फिल्म का शूट पूरा करने को कहा था।

न्यू यॉर्क में हुई थी नरगिस दत्त की सर्जरी

AIG हॉस्पिटल्स के यूट्यूब चैनल से बातचीत के दौरान संजय दत्त ने अपनी मां नरगिस दत्त के बारे में बात की। उन्होंने कहा, “तो, मां का निधन कैंसर से हुआ था, दुर्भाग्यवश, पैंक्रियाटिक कैंसर। ये 80 के दशक की शुरुआत में था, तो आज जो टेक्नोलॉजी हमारे पास है, वो तब नहीं थी। एक बड़ी सर्जरी होनी थी, वो हमने न्यू यॉर्क के स्लोअन केटरिंग में करवाई थी।”

कैंसर से हुई थी नरगिस दत्त की मौत

संजय दत्त ने याद किया जीवन का कठिन वक्त

उन्होंने आगे कहा- उनके साथ काफी सारे कॉम्प्लिकेशन्स थे। मैं तब बहुत छोटा था, 19-20 साल का। अपनी मां को उन चीजों से गुजरते देखना, हमने प्लेटलेट्स दीं, हर वो चीज की जो कर सकते थे। मेरी बहन मुझसे छोटी थी, और वो बहुत परेशानी वाला वक्त था।

कोमा में थीं नरगिस, सुनील दत्त ने संजय को फिल्म पूरा करने के लिए भेजा

इसी बातचीत के दौरान संजय दत्त ने बताया कि उनकी मां कोमा में थीं और उनके पिता सुनील दत्त ने एक्टर से कहा कि वो अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी करने जाएं। संजय ने बताया, “मेरी फिल्म रिलीज होने वाली थी, तो वो एक और प्रेशर था। जब मेरी मां कोमा में थीं, मेरे पिता ने मुझे फिल्म पूरा करने के लिए वापस भेज दिया था। उस वक्त मुझे समझ नहीं आया कि जब मेरी मां कोमा में हैं तो फिल्म क्यों पूरी करनी है? लेकिन खैर, मैंने फिल्म पूरी की और वापस आया।”

पिता सुनील दत्त और मां नरगिस दत्त के साथ संजय दत्त

संजय दत्त ने याद किए नरगिस के आखिरी दिन

अपनी मां (नरगिस दत्त) के आखिरी दिनों को याद करते हुए संजय दत्त ने बताया, “मैंने उन्हें लड़ते हुए देखा। मुझे लगता है कि वो कैसे भी घर वापस आना चाहती थीं। जब तक वो वापस नहीं आईं, वो लड़ती रहीं, और जैसे ही वो घर आईं, उन्होंने लड़ना छोड़ जिया। जब वो वापस आईं तो हमने उन्हें खो दिया।”

नरगिस दत्त की बात करें तो उनका निधन 51 की उम्र में साल 1981 में हुआ था। नरगिस अपने बेटे संजय दत्त की पहली फिल्म रॉकी भी नहीं देख पाई थीं। वहीं, सुनील दत्त का निधन साल 2005 में हार्ट अटैक से हुआ था। सुनील दत्त ने 75 की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली थी।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुड'कोमा में थीं मां और पिता ने...', संजय दत्त ने याद किए नरगिस दत्त के आखिरी दिन