संजय दत्त को जेल में की गई थी तोड़ने की कोशिश, बोले- मेरे पिता को...

By Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान

संजय दत्त ने शेखर सुमन के शो में जेल के बिताए अपने टाइम को याद किया। उन्होंने बताया कि जेल में उन्हें तोड़ने की कोशिश की गई। संजय दत्त ने ये भी बताया कि जब उन्हें पहली बार हथकड़ी पहनाई गई थी तब उनके पिता का रिएक्शन क्या था। 

Sanjay Dutt Recalls Jail Time
संजय दत्त ने याद किया जेल में बिताया वक्त

शेखर सुमन के शो शेखर टुनाइट में बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त मेहमान बनकर पहुंचे। इस मौके पर संजय दत्त ने शेखर सुमन ने अपने करियर में आए उतार-चढ़ाव को लेकर बात की।इस दौरान उन्होंने जेल में बिताए अपने वक्त को भी याद किया। संजय दत्त ने कहा कि जेल में उन्हें तोड़ने की कोशिश की गई, लेकिन वो टूटते नहीं। इस बातचीत के दौरान संजय दत्त ने ये भी बताया कि जब पुलिस ने पहली बार उन्हें हथकड़ी पहनाई थी तब उनके पिता सुनील दत्त का क्या रिएक्शन था?

क्या बुरी परिस्थितियों में आया सबकुछ खत्म करने का ख्याल?

संजय दत्त के बारे में दर्शकों से बात करते हुए शेखर सुमन ने कहा, “संजय दत्त को अंडा सेल में रखा गया, लेकिन फिर भी उन्होंने अपना मानसिक संतलुन बनाए रखा।” इसके बाद शेखर सुमन ने संजय दत्त से पूछा कि क्या ऐसी परिस्थितियों में कभी उन्होंने सोचा कि वो अपना जीवन समाप्त कर दें? संजय दत्त ने जवाब में कहा- नहीं। कभी नहीं।

ये भी पढ़ें:
ओटीटी पर आ गई है आखिरी सवाल, जानें कहां देख सकते हैं संजय दत्त की फिल्म

शेखर सुमन ने संजय दत्त के बारे में बात करते हुए कहा कि लोग अपनी गलतियां मानते नहीं हैं, लेकिन संजय दत्त ने अपनी गलतियां मानी। उन्होंने संजय दत्त से पूछा कि इस दौरान उन्हें किस पल में सबसे ज्यादा कमजोर महसूस हुआ हो?

जब पुलिस ने पहली बार पहनाई हथकड़ी, तब क्या था सुनील दत्त का रिएक्शन?

इस बातचीत के दौरान संजय दत्त ने ये भी बताया कि जब पहली बार पुलिस ने उन्हें हथकड़ियां पहनाईं, उनके पिता हैरान रह गए थे। उनकी आंख में आंसू थे। संजय दत्त ने कहा, "जब पहली बार पुलिस आई और मुझे हथकड़ी पहनाई, मेरे पता को झटका लगा। आंखों में आंसू के साथ उन्होंने कहा- आप मेरे बेटे के साथ क्या कर रहे हैं? मैंने उन्हें जोर से गले लगाया और कहा कि आप इन हथकड़ियों की वजह से खुद को परेशान क्यों कर रहे हैं? ये तो प्रक्रिया है, निराश मत होइए। जब कि सच्चाई ये थी कि वो चीज अंदर से मुझे मार रही थी। लेकिन उनके लिए मुझे मजबूत रहना था।"

ये भी पढ़ें:
80 के दशक के सबसे महंगा एक्टर बना ये सुपरस्टार! संजय- अनिल को पछाड़ बना नंबर-1

अधिकारियों ने की जेल में उन्हें तोड़ने की कोशिश

संजय दत्त ने कहा कि वहां के अधिकारियों को लगता था कि मेरे सेलिब्रिटी स्टेटस से जुड़ी सुख-सुविधाएं छीन लेने से मैं टूट जाऊंगा। लेकिन वैसा हुआ नहीं। संजय दत्त ने कहा- लेकिन मुझे कुछ नहीं हुई। मैं टूटा नहीं। उन्हें झटका लगा था। उन लोगों ने मेरा मजाक उड़ाया। उनमें से कोई एक मेरे पास आया और कहा- यहां आपको सिगरेट नहीं मिलेगी। अब तुम क्या करोगे? मैंने जवाब दिया- सर, यहां बीड़ी तो मिलेगी? संजय दत्त ने कहा कि इन सब बदलावों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ा।

साल 1993 में हुई थी संजय दत्त की गिरफ्तारी

संजय दत्त को पहली बार साल 1993 में गिरफ्तार किया गया था। 1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार किया गया था। उन पर इस मामले से जुड़े अवैध हथियार रखने के लिए 'टेररिस्ट एंड डिसरप्टिव एक्टिविटीज (प्रिवेंशन) एक्ट (TADA) और 'आर्म्स एक्ट' के तहत आरोप लगाए गए थे।

संजय ने अलग-अलग समय पर कुल मिलाकर लगभग 18 महीने जेल में अंडरट्रायल के तौर पर बिताए। 2007 में, एक स्पेशल TADA कोर्ट ने उन्हें आतंकवाद से जुड़े आरोपों से बरी कर दिया, लेकिन आर्म्स एक्ट के तहत दोषी ठहराते हुए छह साल की सजा सुनाई थी। हालांकि, 2013 में सुप्रीम कोर्ट ने उनकी सजा की अवधि को 6 साल से घटाकर 5 साल कर दिया था।

ये भी पढ़ें:
जब जेल में थे संजय, राखी बांधने पहुंची थीं दोनों बहनें, तोहफे में दी ऐसी चीज

संजय दत्त की बात करें तो उनके पिता और मां दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री के सफल कलाकारों में से एक थे। एक कलाकार होने के साथ-साथ सुनील दत्त एक राजनेता भी थे। सुनील दत्त कांग्रेस पार्टी के सदस्य थे। वो मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से 5 बार सांसद चुने गए थे।

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
अगला लेख
Live Hindustan आपको पुश नोटिफिकेशन भेजना शुरू करना चाहता है। कृपया, Allow करें।