'भोजपुरी गाने ज्यादा बेहतर है', संजय दत्त-नोरा के 'सरके चुनर तेरी सरके' गाने के डबल मीनिंग लिरिक्स को सुनकर भड़के लोग
रविवार को जब पूरे गाने का लिरिक्स वीडियो रिलीज हुआ, तो लोगों का ध्यान डांस स्टेप्स से हटकर गानों के बोल पर चला गया। गाने की शुरुआती लाइनें डबल मीनिंग वाली हैं, जिनमें कई चीजों को साफ-साफ एक्सप्लेन किया किया। गाने को मंगली ने गाया है, इसके बोल रकीब आलम ने लिखे हैं और संगीत अर्जुन जान्या ने दिया है।

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त इन दिनों अपनी अपमिंग फिल्म 'केडी: द डेविल' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। ये फिल्म में 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। बीते दिनों 'केडी: द डेविल' का नया गाना 'सरके चुनर तेरी सरके' रिलीज हुआ है। इस कन्नड़ पैन-इंडिया फिल्म के गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। गाने में संजय दत्त का खलनायक अंदाज और नोरा फतेही के लटके झटकों ने आग लगा दी। हाई-एनर्जी म्यूजिक और शानदार डांस मूव्स ने इसे दर्शकों का पसंदीदा बना दिया है। एक तरफ जहां फैंस नोरा के डांस मूव्स की तारीफ की, वहीं इंटरनेट पर ज्यादातर लोगों ने इस गाने के बोल, बेहद अश्लील और डबल मीनिंग वाले शब्दों को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है।
KD का गाना 'सरके चुनर तेरी सरके' रिलीज हुआ
दरअसल, 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' एक डांस बार में फिल्माया गया है। इस गाने में नोरा दर्जनों बैकअप डांसर्स के साथ डांस कर रही हैं। पिछले हफ्ते के आखिर में रिलीज हुए इस गाने के प्रोमो में नोरा को एक ऐसी घाघरा-चोली पहने डांस करते दिखाया गया था, जिसमें शरीर का कोई भी हिस्सा ढका हुआ नहीं था, और उनके चारों ओर सैकड़ों गुंडे जमा थे। इस गाने का हुक स्टेप, जिसकी चर्चा प्रोमो रिलीज होते ही शुरू हो गई थी, उसमें नोरा को बार-बार अपने पल्लू को जानबूझकर नीचे गिराते और फिर उसे ऊपर उठाते हुए डांस करते दिखाया गया था।
इंटरनेट पर लोग हैरान हैं
हालांकि, रविवार को जब पूरे गाने का लिरिक्स वीडियो रिलीज हुआ, तो लोगों का ध्यान डांस स्टेप्स से हटकर गानों के बोल पर चला गया। गाने की शुरुआती लाइनें डबल मीनिंग वाली हैं, जिनमें कई चीजों को साफ-साफ एक्सप्लेन किया किया। बता दें कि इस गाने को मंगली ने गाया है, इसके बोल रकीब आलम ने लिखे हैं और संगीत अर्जुन जान्या ने दिया है।
गाने के बोल के डबल मीनिंग को लेकर भड़के यूजर्स
इस गाने के बोल को लेकर लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। YouTube पर गाने के लिरिक्स को लेकर एक यूजर ने कमेंट में लिखा था, 'अश्लीलता अपने चरम पर है।' एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, 'इसके बोल बहुत ही घटिया और अश्लील हैं।' गाने के डांस स्टेप्स की भी आलोचना हुई। एक व्यक्ति ने हैरानी जताते हुए कहा, 'यह क्या बकवास है? साल 2026 चल रहा है, और अभी भी इस तरह के गाने और हरकतें?' कमेंट्स में कई अन्य फैंस ने इस गाने पर बैन लगाने की भी मांग की।
लेखक के बारे में
Priti Kushwahaप्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।
एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


