संजय दत्त के रेस्ट्रॉन्ट में जिंदा मछली वाले कॉकटेल पर हुआ बवाल, अब मेन्यू से हटाया गया ड्रिंक
संजय दत्त के मुंबई बार में एक ड्रिंक पर बवाल होने के बाद इसे मेन्यू से हटा दिया गया है। इस कॉकटेल में जिंदा मछली डाली गई थी जिसके ऊपर आग जल रही थी। एनिमल वेलफेयर और कई लोगों की आपत्ति के बाद ये हटा दिया गया है।

धुरंधर एक्टर संजय दत्त ने कॉन्ट्रोवर्सी के बाद अपने रेस्ट्रो-बार के मेन्यू से जिंदा मछली वाला कॉकटेल हटा दिया है। यह बार संजय और अभिमन्यु जाखड़ की पार्टनरशिप में है। दरअसल संजय दत्त ने कुछ रोज पहले इसका ऐड पोस्ट किया था। इसमें कॉकटेल में जिंदा मछली थी और उसके ऊपर आग जल रही थी। उनके इस पोस्ट पर काफी नेगेटिव कमेंट्स आ रहे थे। एनिमल वेलफेयर से जुड़े लोग भी इस ड्रिंक के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। रेस्ट्रॉन्ट के मेन्यू से ड्रिंक हटा दिया गया है।
ड्रिंक में जिंदा मछली
संजय दत्त ने मार्च के महीने में अपने दोस्त अभिमन्यु जाखड़ के साथ Alta Stella नाम का रेस्ट्रॉन्ट और बॉर लॉन्च किया था। इसके इंस्टा पेज पर मेन्यू, फूड और ड्रिंक्स से जुड़े कई पोस्ट हैं। एक पोस्ट संजय दत्त ने भी डाला था जिसमें एक ड्रिंक में जिंदा मछली तैरती दिख रही थी, इसके ऊपर फायर थी। पोस्ट वायरल होते ही कई लोगों ने इस पर आपत्ति जताई थी। अब रेस्ट्रॉन्ट ने अपने मेन्यू से यह ड्रिंक हटा लिया है, इससे जुड़ा एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर भी दिया है।
रेस्ट्रॉन्ट ने हटाया ड्रिंक
कैप्शन में लिखा है, 'हर चीज वैसी नहीं जाती जैसा इसे हना चाहिए। हम इसे सीरियसली लेते हैं। ये हम हैं जो बेहतर कर रहे हैं।' पोस्ट में लिखा है, 'जो चिंता जताई जा रही है, हम उसका स्वागत करते हैं, जानवरों की सुरक्षा हमने हमेशा सीरियसली ली है। Ebius Cocktail एक राशि के चिह्न मीन से इंस्पायर्ड थी। बेट्टा फिश को भी फाइटर फिश के नाम से भी जाना जाता है। ये मछलियां अकेली रहती हैं और सतह से भी सांस ले सकती हैं, इसीलिए इन्हें अकेला रखा जाता है।' इसके बाद पोस्ट में लिखा है कि कॉकटेल में जिंदा मछली पर चिंता जताना एक वैलिड कंसर्न है। इसलिए तय किया है कि ये ड्रिंक अब नहीं सर्व किया जाएगा।
संजय दत्त के पोस्ट पर भी नेगेटिव कमेंट्स
संजय दत्त ने 11 मार्च को पोस्ट किया था। इसमें आल्टा स्टेला का प्रमोशन था। कई लोगों ने संजय दत्त को शुभकामनाएं दी थीं साथ में लिखा था कॉकटेल ग्लास से जिंदा मछली को हटा देना चाहिए। एक ने लिखा था, 'सजावट के लिए जिंदा मछली? किसी को ये नहीं चाहिए। बेरहमी को प्रमोट करना बंद कीजिए।'
धुंरधर 2 में वाहवाही, गाने पर ट्रोलिंग
संजय दत्त धुरंधर फिल्म में अहम किरदार में हैं। पहले और दूसरे पार्ट में उनका चौधरी असलम का रोल काफी पसंद किया गया है। वहीं बीते दिनों केडी द डेविल के एक गाने पर भी उनका नाम एक कॉन्ट्रोवर्सी में आ चुका है। नोरा फतेही के साथ इस गाने की लिरिक्स डबल मीनिंग थी। विवाद के बाद गाना यूट्यूब से हटाया गया था।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


