चिट्ठी आई है…क्या आप जानते हैं इस गाने में छुपी है इस बड़े सिंगर की आवाज? पंकज उधास के साथ गाया ये गाना

Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share

संजय दत्त की फिल्म नाम का गाना ‘चिट्ठी आई है’ में सिर्फ पंकज उधास नहीं बल्कि इस बड़े सिंगर की आवाज भी छुपी हुई है। क्या आप जानते हैं इस गाने को दो सिंगर्स ने गाया था। आज भी ऑडियंस ये गाना सुन रो पड़ती है।

चिट्ठी आई है…क्या आप जानते हैं इस गाने में छुपी है इस बड़े सिंगर की आवाज? पंकज उधास के साथ गाया ये गाना

1986 में एक फिल्म आई थी नाम। इस फिल्म में संजय दत्त और कुमार गौरव ने लीड किरदार निभाए थे।महेश भट्ट ने फिल्म डायरेक्ट की थी और सलीम खान इस फिल्म को लिखने वाले थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हिट हुई। लेकिन इस फिल्म के गानों ने एक अलग ही माहौल बनाया। इसी फिल्म का वो गाना था 'चिट्ठी आई है' जिसे सुनने के बाद ऑडियंस रो पड़ती थी। इस गाने को पंकज उधास ने गाया था। लेकिन क्या आप जानते हैं आज के दौर के बड़े सिंगर की आवाज भी इस गाने में छुपी हुई है?

फिल्म नाम के गाने

फिल्म नाम की कहानी एक मां के दो बेटों की थी जिसमें से एक बेटा विदेश में क्रिमिनल गैंग का हिस्सा बन जाता है। इस मां का किरदार नूतन ने निभाया था। संजय दत्त और कुमार गौरव उनके दो बेटे बने थे। इस फिल्म में कुल 5 गाने थे जो सभी जबरदस्त हिट हुए। फिल्म के गाने 'वेरिया वे, किया क्या कसूर मैंने', 'चिट्ठी आई है' 'अमीरों की शाम गरीबो के नाम', 'तेरा दिल तू जाने' और 'तू कल चला जाएगा तो मैं क्या करूंगा' इस गाने के दो वर्जन फिल्म में दिखाए गए थे। फिल्म का म्यूजिक लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की जोड़ी ने दिया था।

इस गाने में छुपी है इस सिंगर की आवाज

इस फिल्म का गाना 'चिट्ठी आई है' जबदस्त हिट हुआ। इस गाने को आनंद बक्शी ने लिखा था। फिल्म में सिंगर पंकज उधास ने कैमियो भी किया था। उन्हें भरी सभा में ये गाना गाते हुए देखा गया था। लेकिन इस गाने को सिर्फ पंकज उधास ने नहीं गाया। एक और शानदार सिंगर की आवाज सुनाई देती है जिसपर किसी का ध्यान नहीं गया। वो सिंगर हैं सुखविंदर सिंह।

गाने का वो आलाप

फिल्म में जब ये गाना दिखाया जाता है उस समय पंकज उधास को एक सभा में स्टेज पर गाने को परफॉर्म करते देखा जाता है। लेकिन इस गाने में एक आलाप भी है। ये आलाप तब आता है जब फिल्म के उस सीन में बैठी ऑडियंस में से एक शख्स खड़ा होकर गाने लगता है। असल में ये आलाप सुखविंदर सिंह ने लिया था।

आज भी रो पड़ती है ऑडियंस

चिट्ठी आई है गाने में पंकज उधास ने स्लो पिच के साथ इस गाने को गाया है। लेकिन इस अलाप में उन्हें अपनी पिच ऊपर तक ले जानी थी। इसके लिए लक्ष्मीकांत-प्यारे लाल ने उस समय उन्हें असिस्ट करने वाले सुखविंदर सिंह को मौका दिया और ये आलाप उन्हीं से गवाया। फिल्म का ये गाना इतना हिट हुआ कि आज भी लोग इसे सुनकर रो पड़ते हैं।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।