संजय दत्त की बेटी त्रिशाला ने की दीपिका पादुकोण की तारीफ, इसलिए बॉलीवुड में आना चाहती थीं
संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त ने हाल में दीपिका पादुकोण की तारीफ की है। उन्होंने ये भी बताया कि वो बॉलीवुड में आना चाहती थी इसके पीछे की वजह एक्टिंग नहीं बल्कि कुछ और थी। जानिए यहां-

संजय दत्त की बेटी त्रिशाला अमेरिका में अपनी एक अलग दुनिया जी रही हैं। वो मीडिया और इंडस्ट्री की लाइमलाइट से दूर हैं। सोशल मीडिया पर भी अपने करीबियों के लिए ही एक्टिव हैं। लेकिन हाल में उन्होंने बताया कि वो बॉलीवुड में आना चाहती हैं। लेकिन इंडस्ट्री में आने का उनका मकसद एक्टिंग करना नहीं बल्कि अपने पिता संजय दत्त के साथ करीब रहना और उनके साथ ज्यादा समय बिताना है। हाल में त्रिशाला ने बॉलीवुड ज्वाइन करने के बारे में बात की। इसके अलावा त्रिशाला ने दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की भी तारीफ की।
इसलिए बॉलीवुड में आना चाहती थीं त्रिशाला
इनसाइड थॉट्स आउट लाउड पॉडकास्ट में जब त्रिशाला दत्त से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी बॉलीवुड ज्वाइन करने के बारे में सोचा था तो उन्होंने कहा कि बचपन में उन्होंने इस विचार को कंसीडर किया था। वो इसलिए बॉलीवुड से नहीं जुड़ना चाहती थीं क्योंकि एक्टिंग उनका पैशन था बल्कि इसलिए कि वो अपने डैड संजय दत्त के पास रह सके, उनके साथ समय बिता सके।
संजय दत्त ने बेटी को किया गाइड
त्रिशाला को उनके पिता संजय दत्त ने भी मदद की थी। एक्टर ने अपनी बेटी से कहा था कि वो बॉलीवुड फैमिली से ताल्लुक रखती हैं तो जरूरी नहीं वो बड़ी एक्ट्रेस बन जाएंगी और उन्हें ऑफर मिलने लगेंगे।
दीपिका पादुकोण की तारीफ
इसी पॉडकास्ट में त्रिशाला ने मेंटल हेल्थ के बारे में भी बात की। त्रिशाला ने कहा कि जब दीपिका पादुकोण ने मेंटल हेल्थ के बारे में बात की थी तो उन्हें उनपर बहुत गर्व हुआ था। त्रिशाला ने आगे कहा कि उन्होंने भी हर दूसरे इंसान की तरह मेंटल हेल्थ के साथ स्ट्रगल किया है। वो थेरापिस्ट भी इसलिए बनी कि लोगों को बता कि वो अकेले नहीं हैं। त्रिशाला ने कहा कि वो बॉलीवुड फैमिली से आती हैं लेकिन उन्होंने किसी को भी मेंटल हेल्थ के बारे में बात करते नहीं देखा। वो बस लोगों के साथ जुड़ना चाहती थीं।
ऋचा शर्मा का निधन
बता दें, संजय दत्त ने 1987 में ऋचा शर्मा से शादी की थी। शादी के बाद 1988 में बेटी त्रिशाला दत्त ने जन्म लिया। लेकिन जब ऋचा ये दुनिया जल्द ही छोड़ गई। ऋचा को ब्रेन ट्यूमर हो गया था। 1996 में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। मां के गुजरने के बाद त्रिशाला की परवरिश अमेरिका में रह रहे उनके नाना-नानी और मौसी ने की थी। त्रिशाला अक्सर अपनी सौतेली मां मान्यता दत्त और और सौतेले भाई-बहन के साथ टच में हैं और अक्सर उनके साथ तस्वीरें शेयर करती हैं।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


