Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडSameer Wankhede said that he is receiving mockery public ridicule since the release of Aryan Khan The Bads of bollywood
समीर वानखेड़े ने कोर्ट में कहा, आर्यन खान के द बैड्स ऑफ बॉलीवुड ने लोगों को यकीन दिला दिया है कि…

समीर वानखेड़े ने कोर्ट में कहा, आर्यन खान के द बैड्स ऑफ बॉलीवुड ने लोगों को यकीन दिला दिया है कि…

संक्षेप:

समीर वानखेड़े ने कोर्ट से आर्यन खान के शो ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के विवादित हिस्से हटाने और हर्जाना देने की मांग की है। उन्होंने कहा, क्या मुझे लोगों की नजर में ऐसे खुलेआम चल रहे ट्रायल की ये सजा मिलनी चाहिए?

Nov 18, 2025 01:45 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पूर्व एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से बेहद नाराज हैं। उनका कहना है कि इस शो ने उनकी पब्लिक इमेज को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया है। इसी कारण उन्होंने आर्यन खान, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और नेटफ्लिक्स के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में मानहानि का मामला दायर किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

‘जैसे मैं कोई चोर हूं?’

सुनवाई के दौरान, समीर वानखेड़े ने कहा, “इस शो ने लोगों को यह यकीन दिला दिया है कि मुझमें कोई ईमानदारी नहीं है। जैसे कि मैं कोई चोर हूं?” उनके वकील ने कोर्ट में कमाल आर खान (KRK) के एक ट्वीट का हवाला देते हुए बताया कि वेब सीरीज रिलीज होने के बाद समीर वानखेड़े को लगातार ट्रोलिंग और धमकियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं समीर वानखेड़े का आरोप है कि नेटफ्लिक्स और रेड चिलीज ने मिलकर ऐसा कंटेंट जारी किया है, जिसने जनता के बीच उनके प्रति गलत धारणा पैदा कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

ध्यान देने वाली बात यह है कि 2021 में समीर वानखेड़े ने आर्यन खान को ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया था, हालांकि बाद में आर्यन खान को सभी आरोपों से बरी कर दिया गया। अब वेब सीरीज में दिखाए गए अधिकारी के किरदार को लोग वानखेड़े से जोड़ रहे हैं, जिसके चलते उनका विवाद फिर चर्चा में है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।