समय रैना ने सुनील पाल, बी प्राक और मुकेश खन्ना पर कसा तंज; कहा- सब आ गए थे हमें खाने
Samay Raina Show: समय रैना ने अपने शो ‘स्टिल अलाइव’ में सुनील पाल, बी प्राक और मुकेश खन्ना पर तंज कसा है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब वे ‘इंडियाज गॉट लैंटेंट’ से जुड़े विवाद में फंस गए थे तब इन्होंने उनकी आलोचना की थी।

कॉमेडियन समय रैना ने 'इंडियाज गॉट लैटेंट' के बंद होने के बाद अपना नया शो ‘स्टिल अलाइव’ शुरू किया है। मंगलवार के दिन आए इस शो में समय ने ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ से जुड़े विवाद पर खुलकर बात की। इतना ही नहीं, उन्होंने सुनील पाल, बी प्राक और मुकेश खन्ना पर तीखे तंज भी कसे। समय ने कहा, ‘भाई साहब! ये साल कैसा गया है। सब आ गए थे हमें खाने। नेता, मशहूर हस्तियां, सुनील पाल।’
सुनील पाल को किया ट्रोल
समय ने सुनील पाल को ट्रोल करते हुए कहा, ‘सुनील कह रहा था, इनको बोलो कपिल शर्मा से सीखें, कपिल शर्मा खुद अगले एपिसोड में आ रहे थे। कपिल शार्म खुद मुझे मैसेज कर रहे थे, लव यॉर शो, बिग फैन ऑफ यॉर शो, क्या टाइमिंग है। ये सुनील पाल बीच में आ रहा था। पता नहीं, क्या चल रहा था।’
बी प्राक पर कसा तंज
समय ने आगे कहा, ‘बी प्राक आ गया बीच मैं। मैं हैरान था। मुझे उसके गाने बड़े पसंद थे। दो मिनट नहीं हुआ विवाद शुरू हुए और बी प्राक आ गया। कहता है, ये क्या बातें हुई हैं इस शो में। मैं अब कभी नहीं आऊंगा पॉडकास्ट पे। कौन बुलाया तेरे को भाई?’
मुकेश खन्ना पर ली चुटकी
समय ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘सब आ गए थे उस टाइम पर भाई। शक्तिमान आ गया था। शक्तिमान? अब शक्तिमान से भला कौन लड़ेगा? सॉरी शक्तिमान। शक्तिमान कह रहा था, क्या असर पड़ेगा इन कंटेंट का बच्चों पे, बच्चों का क्या होगा ऐसे शोज देखकर। मुझे नहीं पता कि आप लोगों में कितने शक्तिमान देखते थे। उस समय हर अगले महीने न्यूज आती थी, कोई बच्चा शक्तिमान देखकर कूद गया। तुने बच्चे मारे हैं भाई, तू क्या बोल रहा है।’
क्या था ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ विवाद?
‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ पर विवाद तब शुरू हुआ था जब शो के एक एपिसोड में पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया ने एक कंटेस्टेंट से बेहद अजीब और आपत्तिजनक सवाल पूछा था। रणवीर वाले एपिसोड के वायरल होने के बाद इस शो के कंटेंट को अश्लील और असंवेदनशील बताते हुए सोशल मीडिया पर भारी विरोध हुआ। फिर समय रैना सहित अन्य के खिलाफ कई FIR दर्ज की गईं। विवाद इतना बढ़ गया कि समय रैना को अपने चैनल से शो के सभी एपिसोड हटाने पड़े और उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


