समय रैना के शो पर पहुंचीं कंटेस्टेंट हो रही हैं ट्रोल, यूजर ने की पति को मारने वाली सोनम-मुस्कान से तुलना
समय रैना के शो पर एक ऐसी कंटेस्टेंट पहुंची थी जिन्हें इस सीजन में पहली बार पैनल ने जीरो नंबर दिए। सोशल मीडिया पर इस कंटेस्टेंट की सोच की तुलना पतियों को मारने वाली सोनम रघुवंशी, मुस्कान और सिया से की जा रही है।

समय रैना का शो इंडियाज गॉट लेटेंट का दूसरा सीजन भी सुर्खियों में बना हुआ है। हाल में शो का तीसरा एपिसोड नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर प्रीमियर हुआ है। इस एपिसोड में एक ऐसी कंटेस्टेंट पहुंची जो अब खबरों में बनी हुई है। इस सीजन की पहली ऐसी कंटेस्टेंट जिसे पैनल में बैठे सभी गेस्ट और होस्ट ने जीरो नंबर दिए। इस कंटेस्टेंट का नाम है साक्षी झा जो बिहार की रहने वाली हैं और पेशे से एक टीचर हैं। साक्षी ने परफॉरमेंस के दौरान खुद को मैन हेटर बताया। मतलब वो पुरुषों से नफरत करती है।
इस कंटेस्टेंट को मिले जीरो नंबर
इस बार शो में समय रैना के साथ सिंगर विशाल ददलानी, तन्मय भट्ट, रघुराम और यशराज मेहरा पैनल में थे। कंटेस्टेंट ने परफॉरमेंस के दौरान बताया कि उन्हें पुरुष जात से नफरत है। उनकी ऐसी फैंटेसी है कि वो दारू पी कर पति को बेल्ट से पीटना चाहती हैं। और क्योंकि वो नई पीढ़ी की हैं तो कुछ अलग और उल्टा करना चाहती हैं। वो ऐसा पति चाहती हैं हैं को जोरू का गुलाम हो। पैनल में बैठे गेस्ट साक्षी की इस परफॉरमेंस से बिल्कुल इम्प्रेस नहीं हुए और सभी ने उन्हें जीरो नंबर दिए। हालांकि, साक्षी ने खुद को 8 नंबर दिए हुए थे।
सोशल मीडिया यूजर्स रिएक्शन
समय रैना के शो पहुंची साक्षी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। कुछ यूजर्स को साक्षी की सोच पसंद नहीं आई और अब उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने साक्षी के दिमाग और सोच की तुलना पतियों और मंगेतर को मारने वाली सिया, मुस्कान और सोनम से कर दी है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि इस लड़की ने थोड़ी सी अटेंशन के लिए अपने पिता को अस्वीकार कर दिया। एक और यूजर ने लिखा जो लड़की अपने पिता-भाई से नफरत करती है वो समय रैना की गोरी स्किन की तारीफ कर रही है। साक्षी की इस परफॉरमेंस पर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।
दिल जीतने वाला शख्स
बता दें, समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट पर एक ऐसा शख्स भी आया था जिसने पैनल के साथ ऑडियंस को भी खूब प्रभावित किया। इस शख्स का नाम था विशाल जिन्होंने अपनी एक्टिविटी और बातों से अलग ही माहौल बना दिया। जजेस ने इस कंटेस्टेंट को 10 में से 10 नंबर दिए। विशाल की रेटिंग पैनल के साथ मैच कर गई अरु उन्हें दिए गए 1 लाख रुपए।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी


