समय रैना ने Still Alive स्पेशल को बताया अपना सबसे अच्छा काम, बोले- मैं लाश बन गया था, रोता रहता था
समय रैना ने अपने स्टिल अलाइव के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि वो स्पेशल उन्होंने कैसे लिखा। लेटेंट विवाद को याद करते हुए समय रैना ने कहा कि वो लाश जैसे हो गए थे और सिर्फ रोते रहते थे।

इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के दौरान समय रैना किन-किन चीजों से गुजरे उन्होंने ये अपने ही अंदाज में फैंस को बताया। लेटेंट विवाद को लेकर लिखे उनके स्पेशल 'स्टिल अलाइव' में समय रैना ने फैंस को हंसाया, रुलाया और अपनी इमोशनल जर्नी पर ले गए। अब समय रैना ने बताया है कि उन्होंने लेटेंट विवाद के पीक के दौरान स्टिल अलाइव लिखा। इसी के साथ उन्होंने बताया कैसे वो एक लाश की तरह हो गए थे और सिर्फ रोते रहते थे।
अपने स्पेशल ‘स्टिल अलाइव’ के बारे में क्या बोले समय रैना?
समय ने बताया कि उस सेट के दौरान लोगों की आंखों में आंसू थे। उनकी आंखों में आंसू थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने जब स्पेशल परफॉर्म किया तो वो समझ गए थे उन्होंने कुछ जादुई कर दिया है। उन्होंने कहा, मैंने अपना दर्द लिया और पेपर पर लिख दिया और दुनिया को दिखाया। ये अबतक का मेरा सबसे अच्छा पीस है।
समय ने कहा कि उन्होंने 'स्टिल अलाइव' स्पेशल दो महीने में लिखा था। उन्होंने कहा कि उन्होंने ये बहुत कम वक्त में पूरा कर लिया क्योंकि बहुत दर्द था। समय ने कहा, "स्पेशल लिखने में तो भाई साल-दो साल लग जाते हैं। दो महीने में लिखकर तैयार करके टाइट करके टूर कर दिया।"
लाश की तरह बन गए थे समय रैना
समय रैना ने आगे बताया कैसे इस विवाद के दौरान उन्होंने खुद को संभाला। समय ने कहा, “मैं उस वजह से आज ऐसा हूं। मैं लाश बन गया था। मेरे पास उस वक्त के वीडियो हैं जब मैं जोन आउट रहता था। मैं बस इधर-उधर देख रहा हूं। दुनिया से बिल्कुल अलग-थलग। बलराज मुझे बाहर ले जाने की कोशिश करता था। वो कहता था चल ना यार, चल। मैंने कहा नहीं यार, मैं यहीं रहना चाहता हूं। बीच में तो इनके पास कनाडा का वीजा नहीं था। वो 10 दिन मैं बहुत अकेला था क्योंकि वो मेरे साथ अमेरिका में था और उसके पास कनाडा का वीजा नहीं था। तो 10 दिन, 10 शो और बाहर माइनस 27 डिग्री तापमान...मैं उस वक्त बिल्कुल मरा हुआ था। मैं दिनभर रोता रहता था। बहुत डीमोटिवेट हो गया था। कमरे में लेटा पड़ा रहता था।”
राखी सावंत और दीपक कलाल से मिला समय रैना को साथ
इसी बातचीत के दौरान समय रैना से पूछा गया कि उनके साथ, इस विवाद को दौरान कौन खड़ा रहा? इसपर समय रैना ने कहा- भाई केवल राखी सावंत और दीपक कलाल। उन्होंने मजाक करते हुए कहा कि वो समझ गए उनके लिए केवल राखी सावंत और दीपक कलाल ही हैं।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


