समय रैना ने आलिया भट्ट की फिल्म एल्फा को देखने के लिए बुक किया पूरा थिएटर, फ्री में देंगे 250 टिकट
स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना ने अब आलिया भट्ट और शरवरी के लिए उनकी फिल्म एल्फा का पूरा थिएटर बुक कर दिया है। उन्होंने कहा कि वो दोनों एक्ट्रेस से प्यार करते हैं और उन्हें इस तरीके से शुक्रियादा कर रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी अपनी फिल्म एल्फा के लिए खबरों में बनी हुई हैं। हाल में फिल्म रिलीज हुई है जिसे ऑडियंस और क्रिटिक्स से अच्छा रिएक्शन नहीं मिल रहा है।आलिया और शरवरी के एक्शन की तारीफ तो हो रही है लेकिन कहानी और एक्टिंग को फीका बताया गया है। इस बीच स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना ने आलिया और शरवरी के साथ अपनी दोस्ती निभाते हुए मुंबई का एक पूरा थिएटर बुक कर दिया है।समय ने बताया है कि वो दोनों की फिल्म देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं।
समय रैना ने आलिया की फिल्म के लिए पूरा थिएटर किया बुक
समय रैना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक पोस्ट शेयर कर ये जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है, ‘कल मैं मुंबई में फिल्म एल्फा देखने वाला हूं। मैंने पूरा थिएटर बुक किया है और 250 टिकट आप लोगों को व्हट्सएप कर रहा हूं। (यहां समय ने उनके पेज के प्री सेल पर रजिस्टर लोगों की बात कही है।) समय ने आगे लिखा, 'ये मेरी तरफ एक छोटा सा तरीका है आलिया और शरवरी के लिए अपना प्यार जाहिर करने ला। वो मेरे शो के पहले एपिसोड पर आए और वो बहुत कूल थे। दोनों को खूब प्यार और उनकी फिल्म देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं।'
आलिया भट्ट बनीं थीं मेहमान
हाल में समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट के दूसरे सीजन के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और शरवरी पहुंची थीं। शो के दौरान समय ने आलिया की फिल्म जिगरा का मजाक उड़ाया। शो पर पहुंचे कंटेस्टेंट ने भी आलिया पर कई जोक्स क्रैक किए थे। अब समय ने भी अपनी दोस्ती निभाते हुए दोनों एक्ट्रेस की फिल्म के लिए पूरा थिएटर बुक किया है।
शो को लेकर हुआ था विवाद
बता दें, पिछले साल समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट को लेकर बड़ा विवाद हुआ था। शो पर गेस्ट बनकर पहुंचे रणवीर इलाहाबादिया की एक टिप्पणी ने शो शो और मेकर्स पर कई फिर दर्ज करवाई थीं। शो के और समय के खिलाफ एक्शन लिया गया। लेकिन एक साल बाद अब ये शो नए सीजन के साथ वापस आ चुका है। खास बात ये है कि इस बार यूट्यूब के अलावा इसे यूट्यूब पर भी देखा जा रहा है। हाल में शो का दूसरा एपिसोड भी आया है। इस नए एपिसोड में एक्टर कॉमेडियन कीकू शारदा, राइटर हर्ष लिंबाचिया, और चंदन प्रभाकर मेहमान बनकर पहुंचे थे। हालांकि, शो देखने वाली औदिएस को ये अब स्क्रिप्टेड ज्यादा लग रहा है।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी


