
सामंथा रुथ प्रभु ने शादी के जोड़े में शेयर कीं 5 सुंदर तस्वीरें, राज निदिमोरु ने पहनाई अंगूठी
Samantha Ruth Prabhu Wedding Photos: सामंथा रुथ प्रभु के शादी के कयासों के बीच उन्होंने अपने जीवन के पल की खास तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी है।
सामंथा रुथ प्रभु ने राज निदिमोरु के साथ शादी की खबरों पर ऑफिशियल मुहर लगा दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर 5 सुंदर तस्वीरें पोस्ट की हैं। इनमें वह रेड साड़ी पहने हैं और राज उन्हें अंगूठी पहना रहे हैं। सामंथा ने तस्वीरों को कोई लंबा-चौड़ा कैप्शन नहीं दिया बस 1 दिसंबर 2025 तारीख वाइट हार्ट इमोजी के साथ लिख दिया है।
ईशा योग केंद्र में की शादी
बता दें कि रविवार से खबरें आ रही थीं कि सामंथा और राज सोमावर सुबह ईशा योग सेंटर में शादी करने वाले हैं। उनके करीबी सोर्स ने इस बात की पुष्टि की थी। अब सामंथा ने भी इस खास मौके के फोटोज शेयर कर दिए हैं।
रिपोर्ट्स हैं कि सामंथा की शादी में सिर्फ 30 लोग मौजूद थे। राज और सामंथा ने सिंपल सेरिमनीज में भगवान को साक्षी मानकर एक-दूसरे को अपनाया। वह एक तस्वीर में राज की बांह को कसकर पकड़े दिख रही हैं। एक और तस्वीर में दोनों काफी खुश दिख रहे हैं।
कब हुआ था सामंथा का तलाक
सामंथा और राज दोनों तलाकशुदा हैं। सामंथा राज के डायरेक्शन में बनी फैमिली मैन में काम कर चुकी हैं। सामंथा सीजन 2 में राजी के रोल में थी। यह सीरीज साल 2021 में आई थी। सामंथा का तलाक भी उसी साल हुआ था। राज का तलाक साल 2022 में हुआ है। वहीं राज और सामंथा की खबरें साल 2024 से आ रही हैं।

लेखक के बारे में
Kajal Sharmaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




