
सामंथा रुथ प्रभु के पति राज निदिमोरू और एक्स हस्बैंड नागा चैतन्य की नेटवर्थ, जानें सबकुछ
सामंथा रुथ प्रभु ने नागा चैतन्य से तलाक लेने के चार साल बाद राज निदिमोरू से शादी कर ली है। आइए आपको बताते हैं कि नागा चैतन्य और राज निदिमोरू की नेटवर्थ कितनी है।
एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने ‘द फैमिली मैन’ के डायरेक्टर राज निदिमोरू से शादी कर ली है। ये सामंथा की दूसरी शादी है। इससे पहले सामंथा ने तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर नागा चैतन्य से शादी की थी। हालांकि, चार साल बाद उनका तलाक हो गया। तलाक के बाद साल 2024 में नागा चैतन्य ने सोभिता धुलिपला और साल 2025 में सामंथा ने राज निदिमोरू से विवाह कर लिया। आइए आपको बताते हैं कि नागा चैतन्य और राज निदिमोरू की नेटवर्थ कितनी है।

कौन हैं राज निदिमोरू?
50 साल के राज निदिमोरू एक फिल्ममेकर हैं। उनकी और डीके (कृष्णा दसराकोठापल्ली) की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर है। उन्हें राज एंड डीके कहा जाता है। राज एंड डीके ने साथ में ‘शोर इन द सिटी’, ‘गो गोवा गोन’, ‘हैप्पी एंडिंग’, ‘ए जेंटलमैन’ जैसी फिल्में लिखने के साथ-साथ इनका निर्देशन भी किया। हालांकि, फेम इन्हें मनोज बाजपेयी की सीरीज ‘द फैमिली मैन’ से मिला। इसके बाद इन्होंने ‘फर्जी’, ‘सिटाडेल’ और ‘गन्स एंड गुलाब’ जैसी सीरीज बनाईं। इतना ही नहीं श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म ‘स्त्री’ भी लिखी और प्रोड्यूस की।
नागा चैतन्य और राज निदिमोरू की नेटवर्थ
2024 में आई डेली जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, राज निदिमोरू की नेट वर्थ लगभग Rs 85-89 करोड़ है। 2023 स्टॉकग्रो रिपोर्ट के अनुसार, सामंथा की नेट वर्थ लगभग Rs 101 करोड़ है। वहीं साल 2025 में आई न्यूज18 की रिपोर्ट मुताबिक, नागा चैतन्य की नेट वर्थ लगभग 154 करोड़ है।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




