मैंने और राज ने समझौता कर लिया था कि हमारा बच्चा..., प्रेग्नेंसी पर क्या बोलीं सामंथा रुथ प्रभु?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सामंथा रुथ प्रभु ने बताया कि वह और राज बिना बच्चे के भी लाइफ में खुश थे। सामंथा ने बताया कि ये प्रेग्नेंसी उनके और पति के लिए सरप्राइजिंग थी।

samantha ruth prabhu on pregnancy
सामंथा और पति के लिए प्रेग्नेंसी थी सरप्राइजिंग

सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी एंजॉय कर रही हैं। वह और राज निदिमोरु जल्द पैरेंट्स बनने वाले हैं। सामंथा ने जून में अनाउंस किया था एक इवेंट के दौरान कि वह प्रेग्नेंट हैं और जल्द वह और राज पैरेंट बनने वाले हैं। अब सामंथा ने बताया कि अगर उनके बच्चे नहीं होते तो वह उसके लिए भी तैयार थीं।

बिना बच्चे के भी खुश थे राज और सामंथा

सामंथा ने टीएचआर इंडिया से बात करते हुए कहा कि वह और राज प्रेग्नेंसी से पहले बिना बच्चों के खुश थे। सामंथा ने कहा, ‘मैं एक ऐसे मोड़ पर पहुंच गई थी जहां मेरा मन अब शांत हो चुका था। मतलब, राज और मैं दोनों ने इस बात से समझौता कर लिया था कि शायद हमारे बच्चे न हों या शायद हो। मुझे दोनों ही सिचुएशन से कोई ऐतराज नहीं था। मैं भी ठीक थी और राज भी इसलिए, यह खबर हमारे लिए बिल्कुल सरप्राइज थी।’

प्रेग्नेंसी पर क्या बोलीं सामंथा

अब क्योंकि सामंथा प्रेग्नेंट हैं तो इस पर उनकी क्या फीलिंग है इस पर एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं अपने गाने थसादिया की शूटिंग कर रही थी जब मुझे पता चला कि मैं प्रेग्नेंट हूं। मुझे डांस स्टेप्स करने थे। उस वक्त मैं थोड़ी बिमार भी थी। मुझे लगता है शायद ये सब पहले से लिखा हुआ था और अब मैं प्रेग्नेंसी को लेकर काफी एक्साइटेड हूं। सब मुझे बोलते हैं कि बच्चे होने से आपकी पूरी लाइफ बदल जाती है और मुझे लगता है मैं इस बदलाव के लिए अब तैयार हूं।’

सामंथा की लास्ट मूवी

बता दें कि सामंथा की फिल्म मां इंति बंगाराम इसी साल जून में रिलीज हुई थी। इसकी रिलीज के एक दिन बाद सामंथा ने बताया था कि वह प्रेग्नेंट हैं। जुलाई में फिर सामंथा की दोस्त और फिल्म की डायरेक्टर ने बताया था कि कैसे प्रेग्नेंसी में भी सामंथा ने शूटिंग जारी रखी थी। अच्छी बात ये है कि हमने ज्यादातर एक्शन सीन पहले ही शूट कर दिए थे।

सामंथा ने प्रेग्नेंसी में किए मुश्किल सीक्वेंस शूट

उन्होंने यह भी बताया था कि सामंथा को एक कार के पीछे भागने वाला सीक्वेंस शूट करना था और इसके लिए काफी ताकत की जरूरत थी। आउटडोर एक्शन सीक्वेंस के दौरान सामंथा का पूरा ध्यान रखा गया था। उन्हें बराबर ब्रेक दिए जाते थे। हम पूरी कोशिश करते थे कि सामंथा ज्यादा थके ना या उन्हें कोई दिक्कत ना हो।

सामंथा और राज की शादी

बता दें कि सामंथा और राज के रिलेशनशिप की खबरें काफी समय से आ रही थीं। सामंथा, राज के साथ फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर करती थीं। लेकिन उन्होंने कभी खुलकर राज के साथ अपने रिलेशनशिप को एक्सेप्ट नहीं किया और ना उस पर कभी बात की। लेकिन फिर एक दिन अचानक सोशल मीडिया पर राज के साथ शादी की फोटोज शेयर कर सामंथा ने सबको चौंका दिया था।

प्रेग्नेंसी ब्रेक पर सामंथा

सामंथा फिलहाल प्रेग्नेंसी ब्रेक पर हैं, लेकिन इस बीच वह इवेंट्स अटेंड करती हैं। वह पूरी तरह से एक्टिव हैं। प्रेग्नेंसी में भी वह खुद को फिट रखने के लिए जिम जाती हैं और एक्सरसाइज करते हुए अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

हाल ही में सामंथा, राज के साथ बेबी मून पर गई थीं और इस दौरान उन्होंने कई प्यारी फोटोज शेयर की थीं जिन पर फैंस ने खूब प्यार बरसाया था।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडमैंने और राज ने समझौता कर लिया था कि हमारा बच्चा..., प्रेग्नेंसी पर बोलीं सामंथा