Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडSamantha ruth prabhu and raj nidimoru got married in isha yoga centre claims as source
सामंथा रुथ प्रभु ने फैमिली मैन डायरेक्टर राज निदिमोरु से चुपचाप कर ली शादी? यहां है डिटेल

सामंथा रुथ प्रभु ने फैमिली मैन डायरेक्टर राज निदिमोरु से चुपचाप कर ली शादी? यहां है डिटेल

संक्षेप:

सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु की शादी से जुड़ा एक अपडेट आया है। एक सोर्स का दावा है कि दोनों ने 1 दिसंबर की सुबह शादी कर ली है। इस बीच राज की एक्स वाइफ का एक इंस्टा पोस्ट भी चर्चा में है।

Mon, 1 Dec 2025 12:00 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सामंथा प्रभु और डायरेक्टर राज निदिमोरु का नजदीकी काफी वक्त से सर्खियों में है। अब उनकी शादी की टॉक ऑफ द टाउन बनी है। एक करीबी सोर्सेज का दावा है कि दोनों पति-पत्नी बन चुके हैं और 1 दिसंबर को कोयंबटूर में ईशा योग केंद्र में शादी कर ली है। हालांकि राज और सामंथा दोनों की तरफ से इस मुद्दे पर कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

30 मेहमानों के बीच हो गई शादी?

राज और सामंथा की शादी की खबरों पर एक सोर्स ने कन्फर्मेशन की मुहर लगाई है। एचटी सिटी को एक सोर्स ने बताया कि दोनों ने सोमवार को शादी कर ली है। सोर्स के मुताबिक, 'शादी ईशा योग केंद्र में एकदम सुबह लिंग फैरवी मंदिर में हुई। शादी में 30 मेहमान थे और सामंथा ने लाल रंग की साड़ी पहनी थी।'

राज की एक्स-वाइफ के पोस्ट के चर्चे

रविवार को ही सामंथा और राज की शादी की अफवाहें सुर्खियों में थीं। इस बारे में रेडिट पर पोस्ट किया गया था कि दोनों शादी कर चुके हैं। वहीं राज की एक्स वाइफ श्यामली डे का एक पोस्ट चर्चा में था। श्यामली ने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट किया था, 'डेस्पेरेट लोग, डेस्पेरेट चीजें करते हैं।' लोग इस पोस्ट पर भी खुसुर-फुसुर कर रहे थे। राज और श्यामली का तलाक साल 2022 में हो चुका है।

रिलेशन को रख रहे थे सीक्रेट

साल 2024 में राज और सामंथा की नजदीकियों की खबरें आने लगी थीं। हालांकि सामंथा और राज इसे छिपा रहे थे। सामंथा उनके साथ तस्वीरें पोस्ट करने से बच रही थीं लेकिन किसी ना किसी आउटिंग से फोटोज लीक हो जा रहे थे। सामंथा इससे पहले नागा चैतन्य की पत्नी रह चुकी हैं। तलाक के बाद गाना चैतन्य ने शोभिता धूलिपाला से शादी कर ली है।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma
काजल शर्मा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम को लीड करती हैं। पत्रकारिता में करीब 15 वर्षों का अनुभव रखने वाली काजल ने प्रिंट और डिजिटल, दोनों ही माध्यमों में अपनी पहचान बनाई है। फिल्म, टीवी, फैशन और सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन, कंटेंट प्लानिंग और एग्जिक्यूशन में उनकी गहरी पकड़ है। सोशल मीडिया ट्रेंड्स पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिन्हें वह दिलचस्प अंदाज में खबरों के जरिए पाठकों तक पहुंचाती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।