सलमान खान बनेंगे कर्ण, राकेश ओम प्रकाश मेहरा की फिल्म एक्टर की एंट्री, फरहान अख्तर करेंगे प्रोड्यूस
सलमान खान के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक्टर को एक बड़ा रोल मिल गया है। राकेश ओम प्रकाश मेहरा की अगली फिल्म में सलमान कर्ण के किरदार में नजर आएंगे। मेकर्स ने कन्फर्म की खबर।

सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म में एक ऐसा किरदार निभाते दिखेंगे जो उनके फैंस और ऑडियंस के लिए बड़ा सरप्राइज होगा। ताजा रिपोर्ट की मानें तो सलमान भगवान कर्ण के किरदार में नजर आ सकते हैं। ये फिल्म नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर राकेश ओम प्रकाश मेहरा बना रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स ने फिल्म में सलमान के रोल को कन्फर्म कर दिया है। अगर ऐसा होता है सलमान अब तक के अपने सबसे नए और अनोखे अवतार में दिखेंगे।
सलमान खान बनेंगे कर्ण
फिल्मफेयर ने अपनी एक्सक्लूसिव न्यूज में इस खबर को कन्फर्म करते हुए बताया है कि डायरेक्टर राकेश ओम प्रकाश मेहरा की अगली फिल्म में सलमान कर्ण के किरदार में होंगे। इससे ज्यादा फिल्म की जानकारी नहीं दी गई है। इस खबर के बाद सोशल मीडिया यूजर्स जानना चाहते हैं कि फिल्म महाभारत पर बेस्ड होगी, या कोई मॉडर्न टच दिया जाएगा। फिलहाल कोई बड़ी जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि ये फिल्म फरहान अख्तर की प्रोडक्शन कंपनी प्रोड्यूस करेगी।
सलमान को पसंद आई स्क्रिप्ट
इस साल जून में बॉलीवुड हंगामा ने ये जानकारी दी थी कि राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने सलमान खान को एक स्क्रिप्ट सुनाई है। एक्टर को ये स्क्रिप्ट इतनी पसंद आई कि वो तुरंत इस फिल्म को करने के लिए राजी हो गए थे। अब फिल्मफेयर ने इस खबर को कन्फर्म करते हुए बताया दिया है कि सलमान इस फिल्म में कर्ण की भूमिका में होंगे। पोर्टल की खबर के मुताबिक सलमान खान को इस रोल के लिए अपने आप को पूरी तरह से बदलना होगा और फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन से गुजरना होगा। सलमान के मुताबिक ये रोल उनपर खूब जचेगा।
सलमान खान और राकेश ओम प्रकाश मेहरा की पहली फिल्म
सलमान खान और राकेश ओम प्रकाश मेहरा के बीच ये पहला प्रोजेक्ट है। दोनों ने इससे पहले कभी साथ में काम महीन किया। राकेश ओम प्रकाश मेहरा इंडस्ट्री में अलग तरह के मुद्दे पर फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने आमिर खान के साथ 'रंग दे बसंती', फरहान अख्तर के साथ 'भाग मिल्खा भाग जैसी फिल्में डायरेक्ट की थीं। अब वो अपनी नई फिल्म में लग गए हैं जिसमें सलमान खान को डायरेक्ट करते दिखेंगे।
SVC 63 और बिग बॉस 20 की शूटिंग
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों बिग बॉस 20 के शूट में बिजी हैं। एक्टर हर हफ्ते वीकेंड का वार एपिसोड शूट करते हैं। इसके अलावा वो मुंबई में ही फिल्म SVC 63 की शूटिंग कर रहे हैं। हाल में एक ग्रैंड एक्शन सीक्वेंस के लिए मुंबई में सेट लगाया गया है। इस सेट पर सिर्फ एक्शन सीन शूट किए जाएंगे। एक्शन में सलमान खान के साथ राहुल देव और नयनतारा भी शूट कर रही हैं। फिल्म इस ईद 2027 को रिलीज होने की खबर है।
मातृभूमि की रिलीज अटकी
दूसरी तरफ सलमान खान की फिल्म मातृभूमि भी रिलीज का इंजतार कर रही है। बताया जा रहा था कि फिल्म जल्द थिएटर पर दस्तक दे सकती है। लेकिन ताजा खबरों के मुताबिक फिल्म CBFC के पास होने का इंतजार कर रही है। फिल्म की अभी तक CBFC स्क्रीनिंग नहीं हुई है। बोर्ड जब फिल्म देखकर इसे पास कर देगा उसके बाद रिलीज की जा सकती है। लेकिन फिल्म में चीन का कनेक्शन है जिस वजह से ये फिल्म अब तक रिलीज नहीं हो पाई है। हाल में बताया गया कि जैसे ही CBFC का सर्टिफिकेट मिल जाएगा, वैसे ही फिल्म को रिलीज करने के लिए डेट का एलान कर दिया जाएगा। वैसे इस साल मुश्किल लग रहा है क्योंकि को स्लॉट खाली नहीं है। ऐसे में ये फिल्म साल 2027 तक आगे बढ़ सकती है।

