सलमान खान जोर-जोर से रोते थे, तड़प-तड़प गाना सुनकर एक्टर को होता था दर्द- बोले इस्माइल दरबार

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

हम दिल दे चुके सनम का तड़प-तड़प गाना काफी हिट हुआ था। यह दिल टूटने वाला गाना था जिसे इस्माइल दरबार ने कंपोज किया था। अब एक्टर ने बताया कि इस गाने को सुनकर सलमान का क्या हाल था।

सलमान खान जोर-जोर से रोते थे, तड़प-तड़प गाना सुनकर एक्टर को होता था दर्द- बोले इस्माइल दरबार

सलमान खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म हम दिल दे चुके सनम, संजय लीला भंसाली की पॉपुलर और हिट रोमांटिक फिल्म में से एक है। इस फिल्म में सलमान और ऐश्वर्या की कैमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई थी। फिल्म 1999 में रिलीज हुई थी और ना सिर्फ इसकी कहानी बल्कि इसके गाने भी सुपरहिट थे। यहां तक कि आज तक फिल्म के गानें फैंस के दिल में बसे हुए हैं। अब म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार ने अपने गाने तड़प-तड़प को लेकर बात की और बताया कि कैसे सलमान उस वक्त सच में रो गए थे।

सलमान रोने लगे थे, नहीं रोक पाए थे आंसू

फिल्मीज्ञान से बात करते हुए इस्माइल दरबार ने कहा, ‘एक दिन, संजय गाना सुन रहा था और कुछ साउंड थी स्ट्रॉन्ग वर्ड्स के साथ। अचानक, सब चुप हो गए। मैंने पूछा भाई क्या हो गया? इस पर सलमान ने कहा, जब भी मैं इस गाने को सुनता हूं तो मुझे बहुत दर्द होता है। प्लीज इसे मेरे सामने मत प्ले करना।’

सलमान को रोते हुए चिल्लाते हुए देखा

इस्माइल ने आगे कहा, ‘मैंने सलमान को काफी रेस्टलेस देखा उस मोमेंट पर। मैंने सलमान को जोर से रोते हुए और चिल्लाते हुए देखा। मैंने उनका वो साइड खुद देखा है।’

जब भंसाली ने बताया था सेट पर कैसा था माहौल

बता दें कि इससे पहले एक इंटरव्यू में भंसाली ने बताया था कि सेट पर काफी लविंग वातावरण था सिर्फ रोमांस ही नहीं था। उन्होंने कहा था, हां वहां प्यार था, लेकिन सिर्फ उनके बीच नहीं, हम सबके बीच भी काफी एफेक्शन था। जोहरा सहगल जी, हेलन आंटी, सलमान खान, ऐश्वर्या राय, विक्रम गोखले, स्मतिा जयकर हम सब एक बड़े परिवार की तरह थे। मुझे नहीं लगता कि ऐसा एक्सपीरियंस मुझे कभी किसी दूसरी फिल्म में मिला हो।

जब ऐश्वर्या ने तोड़ी थी चुप्पी

बता दें कि इस फिल्म के बाद सलमान और ऐश्वर्या ने कभी साथ काम नहीं किया है। साल 2012 में सिमि ग्रेवाल को दिए एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने कहा था, ‘मैंने इस पर काफी चुप्पी रखी थी और मुझे नहीं लगता कि मैं कभी इस बारे में बोलूंगी खासकर किसी पब्लिक प्लेटफॉर्म में। मैं ऐसा कभी नहीं करने वाली।’

दोनों की प्रोफेशनल लाइफ

सलमान और ऐश्वर्या की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो सलमान लास्ट फिल्म सिकंदर में नजर आए थे। अब वह मातृभूमि में नजर आने वाले हैं जिसमें उनके साथ चित्रांगदा सिंह लीड रोल में हैं। हालांकि अभी इसकी रिलीज डेट की अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

इसके अलावा वह साउथ की स्टार एक्ट्रेस नयंतारा के साथ भी नजर आने वाले हैं। हालांकि अभी फिल्म के नाम को लेकर कोई अपडेट नहीं है।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।