बूढ़े हो रहे हैं सलमान या हुई गंभीर बीमारी? सुपरस्टार के वायरल वीडियो ने मचाई हलचल
Salman Khan: सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में उनकी तबीयत काफी नासाज नजर आ रही है। इस वीडियो ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें बॉलीवुड के दबंग खान सिर पर टोपी लगाए किसी इवेंट में शिरकत करते नजर आ रहे हैं। सलमान खान ने ब्राउन कलर की लूज शर्ट पहनी हुई है और ज्यादातर मौकों की तरह जींस उसके साथ जींस पहने नजर आ रहे हैं। लोगों का ध्यान सलमान खान के आउटफिट पर नहीं बल्कि उनके चेहरे पर गया। फिल्मों में काफी यंग और ग्लोइंग स्किन के साथ नजर आने वाले सलमान खान की इस वीडियो क्लिप में स्किन काफी डल और झुर्रियों से भरी नजर आ रही है। इसी बात के लिए सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जज करते नजर आ रहे हैं। वहीं कई लोगों को उनकी तबीयत की फिक्र हो रही है।
कमेंट सेक्शन में वीडियो पर छिड़ी बहस
वीडियो पोस्ट करते हुए एक यूजर ने X पर लिखा, "सलमान खान को क्या हुआ है? पहले मुझे लगा कि यह वो नहीं हैं, लेकिन फिर देखा कि वीडियो में शेरा भी है। वह उम्र बढ़ने के साथ धर्मेंद्र जैसे नजर आने लगे हैं।" एक शख्स ने लिखा, "वह बूढ़ा नहीं हुआ है, वह धर्मेंद्र 2.0 बन गया है। खांस रहा है, झुर्रियां आ गई हैं, आंखों में थकान है। लेकिन फिर भी भीड़ को अपनी तरफ खींचने में कामयाब है।" किसी ने लिखा कि सिर्फ कसरत करके शराब और अन्य चीजों के दुष्परिणामों को छिपाया नहीं जा सकता, तो किसी ने लिखा- लोगों को लगता है कि सलमान खान को जिंदगी भर 30 की उम्र जैसा दिखना चाहिए।
चंद मिनटों बाद वायरल हुआ यह वीडियो
मालूम हो कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान उम्र के मामले में 60 के पार पहुंच चुके हैं और अभी भी वर्क फ्रंट पर एक्टिव हैं। जब सलमान खान का वीडियो इंटरनेट पर मिनटों में वायरल हो गया तो उसी यूजर ने एक और वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में सलमान खान के भाई सोहेल खान की फिजीक भी उसी तरह से उम्र के साथ बदलती दिखाई। कैप्शन में यूजर ने लिखा- बात सिर्फ सलमान खान की नहीं है, इस वीडियो में सोहेल खान की शेप देखिए। जब कि सोहेल खान तो उम्र में सलमान खान से छोटे हैं, लेकिन फिर भी उनकी शेप देखिए। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोग दो धड़ों में बंटते नजर आ रहे हैं।
इस बीमारी से जूझते रहे हैं सलमान खान
बता दें कि सलमान खान मुंबई में स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (एसआरए) के ऑफिस पहुंचे हुए थे, जहां से उनका यह वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो के बाद फैंस में उनकी सेहत को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं, कुछ लोग तो यह भी अनुमान लगा रहे हैं कि कहीं वह एक बार फिर ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया से तो नहीं जूझ रहे हैं। बता दें कि सलमान खान को पहले भी चेहरे के दर्द की यह पुरानी बीमारी है जिसे अक्सर "सुसाइड डिसीज" भी कहते हैं। बता दें कि इस बीमारी में चेहरे पर बिजली के झटके जैसा तेज दर्द होता है, जो मरीज को असहाय कर देता है।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग


