सलमान खान की ये 5 फिल्में हैं साउथ-इंग्लिश फिल्मों की रीमेक, एक तो कमल हासन मूवी, डेविड धवन हैं डायरेक्टर
सलमान खान और डेविड धवन की फिल्मों ने ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनकी ये 5 फिल्में साउथ और इंग्लिश फिल्मों की रीमेक थीं। एक तो कमल हासन की भी फिल्म है। इन रीमेक हुई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की।

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान पिछले 35 सालों फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। 90 के दशक में उनकी फिल्मों का दबदबा रहा जो आज तक बना हुआ है। सलमान ने अपने स्टारडम भरे करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया। उनके नाम सुल्तान, बजरंगी भाईजान, किक जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं सलमान के इस सफल करियर में कई ऐसी भी फिल्में हैं जिन्हें साउथ और कई अन्य भाषाओं की फिल्मों से रीमेक किया गया है। इस लिस्ट में अधिकतर डेविड धवन की भी फिल्में शामिल हैं। डेविड धवन के डायरेक्शन में बनी ये फिल्मे थीं इंस्पायर्ड और रीमेक।
जुड़वा
1997 में आई सलमान खान की फिल्म जुड़वा में एक्टर ने डबल रोल किया था। इस फिल्म में करिश्मा कपूर और रम्बा लीड रोल में नजर आई थीं। सलमान की ये फिल्म 1994 में आई तेलुगू फिल्म हेलो ब्रदर की रीमेक थी। इस एक्शन कॉमेडी फिल्म को ऑडियंस ने पसंद किया था।
बीवी नंबर 1
एक बार फिर फिल्म बीवी नंबर 1 में सलमान खान के साथ करिश्मा कपूर लीड रोल में थीं। फिल्म की दूसरी हीरोइन सुष्मिता सेन, साथ में अनिल कपूर, सैफ अली खान और तबु ने भी काम किया था। लेकिन असल में फिल्म बीवी नंबर 1 1995 में आई तमिल फिल्म साथी लीलावती की हिंदी रीमेक थी। खास बात ये है कि ओरिजिनल फिल्म में कमल हासन ने हीरो थे।
ये है जलवा
सलमान खान और अमीषा पटेल की कहानी एक पिता और उसके नाजायज बेटे पर बेस्ड थी। इस फिल्म में ऋषि कपूर ने सलमान खान के पिता का किरदार निभाया था। असल में ये फिल्म 1981 में आई एक इंग्लिश फिल्म कार्बन कॉपी से इंस्पायर्ड थी।
मुझसे शादी करोगी
साल 2004 में आई फिल्म मुझसे शादी करोगी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार दूसरे लीड हीरो थे। फिल्म में सलमान के किरदार के गुस्से को भी दिखाया गया है। ये फिल्म असल में एक इंग्लिश फिल्म एंगर मैनेजमेंट से इंस्पायर्ड थी। एंगर मैनेजमेंट की कहानी भी गुस्से को काबू करने पर थी।
मैंने प्यार क्यों किया
सलमान खान, सोहेल खान, कटरीना कैफ और सुष्मिता सेन की फिल्म मैंने प्यार किया ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। असल में 1969 में आई एक इंग्लिश फिल्म कैक्टस फ्लावर की एडाप्टेशन थी।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


