तेरे नाम दोबारा हुई रिलीज, जानें बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कैसा रहा हाल
सलामन खान की फिल्म तेरे नाम एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म 27 फरवरी को दोबारा रिलीज हुई। आइए जानते हैं दोबारा रिलीज होने के पहले दिन कैसे रहा फिल्म का हाल।

कलसलमान खान की फिल्म तेरे नाम एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। तेरे नाम एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी जो साल 2003 में रिलीज हुई थी।फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई। पहले दिन सलमान खान की फिल्म ने लाखों में कमाई की है। आइए जानते हैं सलमान खान की फिल्म का पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा हाल।
कैसा रहा बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का पहला दिन
पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान की फिल्म तेरे नाम ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 25 लाख की कमाई की। सलमान की इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत हुई है।
पहली बार रिलीज के वक्त कितना हुआ था टोटल कलेक्शन
sacnilk.com के मुताबिक, सलामन खान की फिल्म तेरे नाम जब साल 2003 में रिलीज हुई थी तब फिल्म ने टोटल 15.14 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म के पहले दिन की कमाई की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 1.9 करोड़ की कमाई की थी।
सतीश कौशिक ने डायरेक्ट की थी फिल्म
तेरे नाम में सलमान खान के साथ भूमिका चावला, रवि किशन और सरफराज खान जैसे कलाकार नजर आए थे। तेरे नाम के डायरेक्टर सतीश कौशक हैं।
सलमान खान की बात करें तो जल्द ही उनकी फिल्म बैटल ऑफ गलवान सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन की सेनाओं के बीच हुई झड़प पर आधारित बताई जा रही है। सलमान इसमें कर्नल संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी। सलमान खान की इस फिल्म को अपूर्व लाखिया ने डायरेक्ट किया है।
(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



