फरवरी में री-रिलीज होंगी ये तीन फिल्में, बैटल ऑफ गलवान से पहले बड़े पर्दे पर छाए
बैटल ऑफ गलवान से पहले सलमान खान फैंस को बड़े पर्दे पर नजर आनेवाले हैं। साल 2003 में रिलीज हुई उनकी फिल्म तेरे नाम एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। सलमान खान की तेरे नाम उनके करियर की बेस्ट फिल्मों में से एक मानी जाती है।

सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर चर्चा में हैं। उनकी फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फैंस सलमान खान को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। हालांकि, बैटल ऑफ गलवान से पहले ही फैंस सलमान खान को बड़े पर्दे पर देख सकेंगे। सलमान खान की साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म तेरे नाम एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। तेरे नाम के साथ फरवरी के महीने में दो और फिल्में री-रिलीज होने जा रही हैं।
फरवरी में दोबारा रिलीज हो रहीं ये तीन फिल्में
सलमान खान के साथ जो दो और फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है उनके नाम हैं- देवदास और युवा। सलमान खान की फिल्म तेरे नाम 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। देवदास 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और युवा 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
शाहरुख, सलमान खान और विवेक की कौन सी फिल्में हो रहीं रिलीज?
देवदास 12 जुलाई साल 2002 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार नजर आए थे। युवा की बात करें तो फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी। फिल्म में विवेक ओबेरॉय और रानी मुखर्जी नजर आई थीं। तेरे नाम में सलमान खान के साथ भूमिका चावला नजर आई थीं।
सलमान खान की तेरे नाम बॉलीवुड की कल्ट फिल्मों में से एक है। साल 2003 में ये फिल्म एक बड़ी हिट साबित हुई थी। इस फिल्म में सलमान खान की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था। फिल्म का क्रेज कुछ इस तरह था कि लड़के सलमान खान की हेयरस्टाइल बनाकर घूम रहे थे। लोगों के बीच तेरे नाम हेयरकट छा गया था।
कितनी है तीनों फिल्मों की रेटिंग
तेरे नाम की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो फिल्म की रेटिंग 7.2 है। शाहरुख खान की देवदास की बात करें तो फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.6 है। वहीं, विवेक ओबेरॉय की युवा की आईएमडीबी रेटिंग 7.3 है।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



