सलमान खान ने 'काला हिरण' के मेकर्स को भेजा नोटिस, अमित जानी ने पोस्ट में लिखा- डरा नहीं हूं..
Salman Khan Movie Controversy: सलमान खान के काला हिरण मामले पर आधारित बताई जा रही फिल्म 'काला हिरण' इसके ट्रेलर की रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है। अब सलमान खान की टीम ने मेकर्स को नोटिस भेजा है।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की टीम ने फिल्म 'काला हिरण - अ बैटल फॉर लीगेसी' के मेकर्स को लीगल नोटिस भेजा है। यह फिल्म अनाउंसमेंट के वक्त से ही चर्चा में बनी हुई है और माना जा रहा है कि इसकी कहानी सलमान खान काला हिरण मामले पर आधारित है। फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी इससे पहले भी कई विवादित मामलों पर फिल्में बना चुके हैं। जानी ने इससे पहले कन्हैया लाल की हत्या पर आधारित एक फिल्म बनाई थी। अब 'काला हिरण - अ बैटल फॉर लीगेसी' के कानूनी पचड़े में पड़ने के बाद इसकी रिलीज पर संकट के बादल मंडराते नजर आ रहे हैं।
सलमान खान की टीम ने भेजा नोटिस
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान की टीम ने इस फिल्म की रिलीज को रोकने की मांग की है। इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म को पोस्टर और इससे जुड़ी सभी प्रचार सामग्री को जल्द से जल्द हटाने को कहा है। टीम ने साफ चेतावनी दी है कि अगर मांगें पूरी नहीं की गईं तो इस मामले में लीगल एक्शन लिया जाएगा। जानी फायरफॉक्स मीडिया प्राइवेट लिमिटेड ने फिल्म का फर्स्ट-लुक पोस्टर हाल ही में रिलीज किया था। फिल्म का डायरेक्शन भरत एस श्रीनाते ने किया है और अब सबकी नजरें इस मामले पर हैं।
लीगल नोटिस पर मेकर्स का जवाब
इधर नोटिस की खबरें चर्चा में हैं और उधर अमित जानी के अनवैरिफाइड अकाउंट से किया गया पोस्ट वायरल हो रहा है। पोस्ट में अमित जानी ने नोटिस शेयर करते हुए लिखा- लीगल नोटिस देकर काला हिरण मूवी से जुड़े लोगों को धमकाने लगे हैं सलमान खान, नोटिस का मकसद सिर्फ डराना है ताकि उनका ग्लैमर ना झुक जाए। अमित जानी ने शायराना अंदाज में लिखा- है उसकी आदत डरा रहा है, है मेरी फितरत डरा नहीं हूं, वो मुझको मुर्दा समझ रहा है, उसे कहो मैं मरा नहीं हूं।' मेकर्स ने खुद यह माना है कि यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है।
पोस्टर में दिखी सलमान की झलक?
मेकर्स का दावा है कि उन्होंने इस फिल्म को इंटरनेशनल फॉरमैट में बनाया है। एक बार फिर इस फिल्म की वजह से सालों पुराना सलमान खान का काला हिरण मामला चर्चा में आ गया है। सलमान खान को सालों तक इस मामले की वजह से कोर्ट के चक्कर काटने पड़े थे। बात फिल्म को पोस्टर की करें तो लाल और नीले रंग के बैकग्राउंड पर एक शख्स को हाथ में स्नाइपर राइफल लिए दिखाया गया है। सामने नजर आ रहे फिल्म के लीड हीरो के हाथ में सलमान खान जैसा ही ब्रेसलेट और हावभाव भी देखे जा सकते हैं।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग


