सलमान खान के ट्रांसफॉर्मेशन ने फैंस को किया हैरान, घटाया 8 किलो वजह, 60 की उम्र में एक्टर के चेहरे पर दिखी जॉलाइन
सलमान अपनी अगली फिल्म में साउथ एक्ट्रेस नयनतारा के साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर वो लगातार खबरों में हैं। इन सबके बीच सलमान खान अपने नए लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान हमेशा ही खबरों में छाए रहते हैं। सलमान इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी की शूटिंग में बिज हैं। सलमान अपनी अगली फिल्म में साउथ एक्ट्रेस नयनतारा के साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर वो लगातार खबरों में हैं। यही नहीं मूवी को लेकर हर दिन नई अपडेट भी सामने आ रही है। इन सबके बीच सलमान खान अपने नए लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। सलमान की लेटेस्ट तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें वो पहले से ज्यादा फिट नजर आ रहे हैं।
बदला सलमान का लुक
दरअसल, सलमान खान ने एक बार फिर अपने नए लीन लुक के साथ फैंस को फिटनेस के लिए मोटीवेट किया है। एक दिव्यांग फैन के साथ सलमान की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में वह एक दिव्यांग फैन के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। इन नई तस्वीरों में एक्टर का शरीर पहले से ज्यादा दुबला और उनका लुक काफी Sharp लग रहा है, और फैंस उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।
सलमान ने घटाया 7-8 किलो वजन
सलमान खान के इस वायरल पोस्ट के मुताबिक, एक्टर ने अपनी अगली फिल्म के लिए कथित तौर पर करीब 7-8 किलो वजन कम किया है, जिसमें वे एक्ट्रेस नयनतारा के साथ नजर आएंगे। वायरल तस्वीर में सलमान के लुक की बात करें तो उन्होंने फुल-स्लीव टी-शर्ट और जींस पहनी हुई है। हालांकि, एक्टर का लुक कैज़ुअल था, लेकिन उनका लीन चेहरा और पहले से ज्यादा फिट बॉडी ही ऑनलाइन फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
सलमान की अपकमिंग मूवी
सलमान खान, डायरेक्टर वामशी पैडिपल्ली की अगली फिल्म में नयनतारा के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म को फिलहाल अभी #SVC63 नाम दिया जा रहा है। उस फिल्म की शूटिंग अप्रैल में एक पारंपरिक 'मुहूर्त' समारोह के साथ शुरू हुई, जिसके बाद एक महीने तक चलने वाला एक बड़ा शेड्यूल शुरू हुआ। ये एक हाई-एनर्जी एक्शन ड्रामा मूवी है, जो साल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।
सुपरहीरो फिल्म में नजर आएंगे सलमान खान
इसके अलावा सलमान अपनी वॉर ड्रामा फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर भी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है। उनके प्रोजेक्ट में कथित तौर पर एक सुपरहीरो फिल्म भी शामिल है। मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि यह फिल्म वेटा एफएक्स के तहत बनेगी। इसका निर्देशन राज निदिमोरू और डीके करेंगे। खबरें ये भी हैं कि इसमें सलमान खान करीना कपूर के साथ नजर आएंगे। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
लेखक के बारे में
Priti Kushwahaप्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।
एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


