
सलमान खान ने सतीश शाह को किया याद, पुरानी तस्वीर शेयर कर लिखा…
Satish Shah Death: सतीश शाह के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। अब सलमान खान ने अपने को-स्टार के लिए एक पोस्ट लिखा है। उन्होंने सतीश शाह के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है।
टीवी और फिल्म एक्टर सतीश शाह पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। सतीश शाह के अंतिम दर्शन करने के लिए टीवी और बॉलीवुड के तमाम सितारे पहुंचे। वहीं, सोशल मीडिया पर भी सिलेब्स ने सतीश शाह के लिए इमोशनल पोस्ट लिखा। सलमान खान ने भी अपने को-स्टार के लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखा। उन्होंने सतीश शाह और अपनी एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की है।

सलमान ने सतीश शाह के लिए लिखा पोस्ट
सलमान खान ने सतीश शाह संग अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- मैं आपको 15 साल की उम्र से जानता था…आपने राजाओं की तरह अपना जीवन जिया…आपकी आत्मा को शांति मिले। आपको मिस करूंगा सतीश जी।
इन फिल्मों में साथ किया काम
सतीश कौशिक और सलमान खान कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। सतीश शाह सलमान खान के साथ मुझसे शादी करोगी, हर दिल जो प्यार करेगा, जुड़वा, हम आपके हैं कौन और हम साथ-साथ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।
सतीश शाह के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 1970 में आई फिल्म भगवान परशुराम से अपना करियर शुरू किया। हालांकि, उन्हें पहचान साल 1984 में आए टीवी सीरियल ये जो है जिंदगी से मिली। सतीश शाह ने टीवी के साथ-साथ बॉलीवुड की तमाम फिल्मों में भी काम किया।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




