आप लोगों की तबीयत कैसी है…सलमान खान ने वायरल फोटोज का दिया ऐसे जवाब, फैंस से पूछ लिया उनका हाल
हाल में सलमान खान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। एक्टर को बीमार जैसा देखा जा सकता था। अब सलमान ने खुद कुच नई तस्वीरें शेयर कर फैंस से उनका हालचाल पूछ लिया है।

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की नई तस्वीरों ने ऑडियंस का होश उड़ा दिया था। हाल में सलमान को एक इवेंट में शामिल होते हुए स्पॉट किया गया था इस दौरान एक्टर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। यूजर्स का कहना था कि स्क्रीन पर चमकदार चेहरे के साथ नजर आने वाले सलमान अब बदले नजर आ रहे हैं। चेहरे पर झुर्रियां और एक्टर की चेहरे की चमक गायब थी। कुछ लोगों ने कहा कि शायद एक्टर बीमार हैं। अब इस बीच सलमान ने खुद लोगों से उनकी तबीयत का हाल ले लिया है और कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं।
सलमान ने पूछा हालचाल
सलमान खान ने अपनी 5 नई तस्वीरें शेयर की हैं। इन ब्लैक एंड वाइट तस्वीरों में एक्टर को हल्की बढ़ी हुई दाढ़ी और हैट लगाए हुए देखा जा सकता है। तस्वीरें शेयर करते हुए सलमान ने कैप्शन में लिखा, 'आप लोगों की तबीयत कैसी है?' सलमान के इस नए पोस्ट पर यूजर्स अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
यूजर्स ने दिया रिएक्शन
एक यूजर ने सलमान के इस पोस्ट पर लिखा, 'भाई हमारी तबीयत तो ठीक है, आप कैसे हो?'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप ठीक हैं तो हम सब भी ठीक है सर', एक और यूजर ने लिखा, 'अल्लाह आपको खुश रखे', एक अन्य यूजर ने लिखा, एक ने लिखा, 'तुम हो तो मूवीज हैं, तुम नहीं तो सिनेमा खत्म', यूजर ने लिखा, ‘भाई आपकी नई फोटोज ने तो डरा ही दिया था, अल्लाह आपको हमेशा सलामत रखे’।
सलमान की नई तस्वीरों ने चौंकाया
सलमान खान की नई तस्वीरों ने उनके फैंस को हैरान कर दिया था। एक्टर को ब्राउन रंग की लूज शर्ट और पैंट में देखा गया था। हमेशा अपनी स्माइल और चमकदार चेहरे से फैंस को प्रभावित करने वाले सलमान इस बार थोड़ा अलग लग रहे थे। चेहरे की चमक गायब थी। झुर्रियां नजर आ रही थीं। सलमान अब 60 साल पार हैं। ऐसे में झुर्रियों का होना स्वाभाविक है। लेकिन सलमान पिछले तीन दशकों से भी ज्यादा समय से ऑडियंस को अपनी खूबसूरती और फिल्मों की वजह से प्रभावित कर रहे हैं। इंडस्ट्री में उन्हें सबसे ज्यादा खूबसूरत एक्टर्स में से एक माना जाता है। ऐसे में उनकी ऐसी हालत फैंस को पसंद नहीं आ रही थी।
सलमान खान की आने वाली फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान आने वाले दिनों में फिल्म मातृभूमि और साउथ के मेकर्स के साथ बन रही फिल्म SVC63 में नजर आएंगे। मातृभूमि की रिलीज डेट का इंतजार हो रहा है। ऐसा माना जा रहा है ये फिल्म आने वाले दिनों में थिएटर पर दस्तक देगी। SVC63 की शूटिंग चल रही है। इस फिल्म में नयनतारा उनकी हीरोइन होंगी।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी


