जो डर गया वो मर गया…सलमान खान के नए क्रिप्टिक पोस्ट ने फैंस को किया परेशान यूजर बोले-भाईजान इरिप्लेसेबल
Salman khan: सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक नया पोस्ट शेयर किया है। एक्टर ने लिखा जो डर गया वो मर गया। इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने खूब रिएक्शन दिए हैं। एक्टर का ये क्रिप्टिक पोस्ट वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड दबंग सलमान खान हाल में अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर खबरों में बने हुए हैं। हाल में एक्टर ने शिक्षा को लेकर हो रहे प्रोटेस्ट पर पोस्ट शेयर कर स्टूडेंट के लिए न्याय की बात कही थी। अब एक बार फिर सलमान ने नया पोस्ट शेयर कर सभी की हैरान कर दिया है। इस बार एक्टर ने जिम में पसीना बहाते हुए की एक फोटो शेयर की है और इसके कैप्शन में लिखा है 'सलमान खान डर गया।।।हम्म जो डर गया वो मर गया'। एक्टर के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट की बाढ़ आ गई है।
सलमान खान का पोस्ट
सलमान खान ने देशभर में हो रहे प्रोटेस्ट में स्टूडेंट का समर्थन करते हुए गुरुवार की रात अपनी एक तस्वीर के साथ पोस्ट शेयर किया था। उस पोस्ट में एक्टर ने लिखा था कि उन्हें स्टूडेंट के लिए बुरा लग रहा है और पेपर लीक जैसा मुद्दा बहुत गंभीर विषय है। इस पोस्ट को देशभर में सराहा गया। रीपोस्ट किया गया, कमेंट और लाइक्स की बाढ़ आ गई। इसके बाद सलमान ने एक और पोस्ट किया जिसमें उन्होंने स्टूडेंट्स को घर जाने को कहा और भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को ये हड़ताल खाना खाने की सलाह दी। अपने दूसरे पोस्ट में सलमान ने पीएम मोदी के उस पोस्ट का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने पेपर लीक के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की बात कही थी।
सलमान खान ने लिखा जो डर गया वो मर गया
अब सलमान ने एक तीसरा पोस्ट किया है। एक्टर ने जिम में वर्कआउट की एक तस्वीर शेयर करते हुए अपना लिखते हुए कहा, ‘सलमान खान डर गया, हम्म जो डर गया वो मर गया’। सलमान खान के इस क्रिप्टिक पोस्ट पर यूजर्स ने अपना रिएक्शन दिया है।
राखी सावंत ने सलमान के पोस्ट पर किया कमेंट
सलमान के इस पोस्ट पर राखी सावंत ने 'भाई' लिखकर कमेंट किया है। एक और यूजर ने लिखा, 'भाई को कम मत समझना', 'भाई का खौफ', 'सलमान खान आपको कोई रिप्लेस नहीं कर सकता', आपका ये पोस्ट देखकर बहुत लोग डर गए होंगे'। 'ऐसे ही दुनिया इन्हें भाईजान बोलती है', 'एक सोशल मीडिया पोस्ट और खेल खत्म'।
सलमान खान की आने वाली फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान आने वाले दिनों गलवान वैली पर बनी फिल्म मातृभूमि लेकर आ रहे हैं। इसके अलावा साउथ फिल्म मेकर्स के साथ फिल्म SVC63 की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में सलमान खान साउथ एक्ट्रेस नयातारा के साथ नजर आएंगे। फिल्म अगले साल ईद के मौके पर दस्तक दे सकती है।


