
सलमान खान ने शेयर की मलाइका अरोड़ा और सीमा सजदेह के साथ तस्वीर, बीइंग ह्यूमन के जश्न का बनाया हिस्सा
सलमान खान के दोनों भाइयों की पूर्व पत्नियां मलाइका अरोड़ा और सीमा सजदेह अब खान परिवार का हिस्सा नहीं हैं। लेकिन हाल में सलमान खान ने मलाइका और सीमा के साथ वाली परिवार की तस्वीरें शेयर की है।
सलमान खान ने अक्सर अपने क्लोदिंग ब्रांड बीइंग ह्यूमन को प्रमोट करते हुए देखे गए हैं। एक्टर अक्सर अपने ही ब्रांड की टी-शर्ट में नजर आते। अब इस ब्रांड को 12 साल पूरे हो चुके हैं। इस खास मौके पर सलमान और उनके परिवार का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में परिवार के सभी सदस्यों को बीइंग ह्यूमन की टी-शर्ट में देखा जा सकता है। बहन अलवीरा पहली बार इस अंदाज में नजर आई। सलमान की दोनों माएं सलमा और हेलेन उनके साथ पोज करती दिखीं। खास बात ये रही कि सेलिब्रेशन में मलाइका अरोड़ा और सीमा सजदेह भी नजर आई।

खान परिवार
दरअसल, सलमान ने बीइंग ह्यूमन के 12 साल पूरे होने पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में शेयर तस्वीरों में मलाइका और सीमा भी हैं। सलमान ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “12 साल पहले बीइंग ह्यूमन क्लोदिंग की शुरुआत एक छोटे से विचार के साथ हुई थी। कुछ अच्छा करके, प्यार वापस करने और खुशियां फैलाने के लिए। आज ये सिर्फ एक ब्रांड नहीं, बल्कि एक परिवार है जो हर साल बड़ा होता जा रहा है। इस सफर का हिस्सा बनने वाले सभी लोगों का शुक्रिया।” सलमान ने एक वीडियो के साथ अंत में सीमा और मलाइका वाली तस्वीरें भी शेयर की हैं।
मलाइका और सीमा
बता दें, अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका और सोहेल खान से तलाक के बाद सीमा खान परिवार से अलग अपनी दुनिया में रह रही हैं। लेकिन जब बात खान परिवार के इस खास सेलिब्रेशन की आई तो सलमान ने मलाइका और सीमा के साथ वाली तस्वीरें भी शेयर की। ये तस्वीरें तब की हैं जब दोनों खान परिवार की बहुएं थीं और बीइंग ह्यूमन परिवार के फोटोशूट का हिस्सा बनी थीं।

लेखक के बारे में
Usha Shrivasलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




