सलमान, शाहरुख, आमिर समेत इन 5 सुपरस्टार्स की पहली फिल्म का कलेक्शन जानते हैं? एक ने हिला दिया था बॉक्स ऑफिस
बॉलीवुड के आज के 5 सुपरस्टार्स ने अपनी डेब्यू फिल्म से ही कमाल कर दिया था। लेकिन क्या आप जानते हैं इन एक्टर्स की पहली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ की कमाई की थी और इनका बजट क्या था?

80 और 90 के दशक में आज के कई सुपरस्टार ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इन एक्टर्स में से कईयों की पहली ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था वहीं कुछ ने फ्लॉप से स्टार्ट की थी। लेकिन क्या आप जानते हैं आज के इन सुपरस्टार की पहली फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की थी? कौन आगे था और कौन पीछे। इनकी पहली फिल्म के बजट पर जानिए कितना पैसा खर्च हुआ था।
आमिर खान
1988 में आमिर खान ने फिल्म कयामत से कयामत तक से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनकी हीरोइन जूही चावला थीं। फिल्म के गाने और कहानी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई। फिल्म को ढाई करोड़ के बजट में बनाया गया था।कलेक्शन 5 से 6 करोड़ के बीच हुआ था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।
सलमान खान
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान नेवैसे तो रेखा स्टारर बीवी हो तो ऐसी से करियर शुरू कर लिया था, लेकिन बतौर लीड साल 1989 की ‘मैंने प्यार किया’ उनकी डेब्यू फिल्म बनी। रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म पर मेकर्स ने 2 करोड़ का खर्च किया था। वहीं फिल्म ने देश और दुनिया भर में 28 से 45 करोड़ के बीच में कमाई की। सूरज बडजात्या की इस फिल्म ने सलमान को रातोंरात स्टार बना दिया था।
अजय देवगन
1991 में अजय देवगन ने बॉलीवुड में अपनी फिल्म फूल और कांटे से डेब्यू किया था। इस फिल्म के गाने खूब हिट हुए थे। फिल्म में एक्ट्रेस मधु ने लीड रोल निभाया था। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का बजट 3 करोड़ तक था और इसका कलेक्शन साढ़े 6 करोड़ से ज्यादा का बताया गया था। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हुई थी।
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार ने 1991 में आई फिल्म सौगंध से अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म पर मेकर्स ने डेढ़ से दो करोड़ का खर्चा किया था। वहीं फिल्म ने करीब दो करोड़ का ही कलेक्शन किया था। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई।
शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने 1992 में आई फिल्म दीवाना से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म पर मेकर्स ने 3 करोड़ का बजट खर्च किया था। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म करीब 8 करोड़ नेट कलेक्शन कर गई थी। बॉक्स ऑफिस पर हिट रही।
डिस्क्लेमर: आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी


