सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई के अंकल का ऑफर : माफी मांगकर खत्म करो विवाद और सिक्योरिटी…
सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई के अंकल ने एक ऑफर दिया है। उन्होंने कहा कि सलमान माफी मांगकर इस विवाद को खत्म करें। इसके बदले वह उनकी सिक्योरिटी का भी जिम्मा लेंगे।

सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई की दुश्मनी काफी पुरानी है। 1998 के काले हिरण के शिकार मामले के 28 साल बाद भी सलमान पूरी तरह से इसके साये से मुक्त नहीं हो पाए हैं। जहां लॉरेंस की गैंग के लोग बॉलीवुड स्टार्स को अपना निशाना बना रहे हैं, वहीं जेल में बंद गैंगस्टर के चाचा, रमेश बिश्नोई ने एक नया स्टेटमेंट दिया है। बिश्नोई समाज के 542वें स्थापना दिवस समारोह में उन्होंने कहा कि सलमान को माफी मांग लेनी चाहिए और इस मामले को खत्म कर देना चाहिए।
रमेश की डिमांड
रमेश ने यह भी कहा कि वह सिक्योरिटी भी देंगे सलमान को अगर वह बिश्नोई समाज के मुक्ति धाम मुकाम मंदिर में नमन करते हैं तो।
रमेश बोले वह हिंसा का सपोर्ट नहीं करते हैं
ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक रमेश ने ये क्लीयर किया है कि वह किसी भी तरह की हिंसा का सपोर्ट नहीं करते हैं और वह लॉरेंस और बाकी लोगों से इससे दूर रहने के लिए कहते हैं। रमेश ने कहा, मैं ना तो किलिंग या अटैक को सपोर्ट करता हूं। ना मैंने सलमान के अटैक को सपोर्ट किया। मैं बस ये कहना चाहता हूं कि जो गुस्सा है कम्यूनिटी में सलमान को लेकर वो सॉल्व होना चाहिए।
सलमान के साथ पर्सनल दुश्मनी नहीं
उन्होंने यह भी कहा कि सलमान के साथ उनकी या उनके भतीजे लॉरेंस की कोई निजी दुश्मनी नहीं है और उनका मानना है कि अगर एक्टर ने समुदाय से माफी मांग ली होती तो यह मामला खत्म हो सकता था।
इन स्टार्स को भी झेलनी पड़ रही परेशानी
बता दें कि सलमान के घर के बाहर गोलियां चलने के बाद पिछले महीने टाइगर श्रॉफ पर गोली चली थी। वहीं उसके बाद तुषार कपूर और हाल ही में आयुष्मान खुराना को धमकी भरा मैसेज आया है। आयुष्मान से पैसों की मांग की गई है।
सलमान खान की प्रोफेशनल लाइफ
सलमान की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट फिल्म सिकंदर में नजर आए थे जो साल 2025 में रिलीज हुई थी। इसके बाद वह अब मातृभूमि में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह लीड रोल में हैं। फिल्म की शूटिंग काफी पहले खत्म हो गई है, लेकिन अभी तक इसकी रिलीज डेट को लेकर अपडेट नहीं आया है।
फैंस सलमान को बड़े पर्दे पर जल्द देखना चाहते हैं और सोशल मीडिया पर एक्टर से जल्द मूवी की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट करने को बोलते हैं।


