
Video: धर्मेंद्र के बारे में बात करते वक्त इमोशनल हुए सलमान खान, बोले- मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं और…
‘दबंग: द टूर रीलोडेड’ 14 नवंबर 2025 को एशियन टाउन एम्फीथिएटर, दोहा में होगा। यही कारण है कि सलमान खान इस वक्त कतर में हैं। हालांकि, वहां रहकर भी वह धर्मेंद्र को याद कर रहे हैं।
सलमान खान इमोशनल हो गए। दरअसल, वह इस वक्त कतर में हैं और अपने शो ‘दबंग: द टूर रीलोडेड’ में बिजी हैं। गुरुवार के दिन कतर में ‘दबंग: द टूर रीलोडेड’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस थी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सलमान खान ने बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को याद किया और कहा कि वे उनसे बहुत प्यार करते हैं।

क्या बोले सलमान खान?
सामने आए वीडियो में एक पत्रकार ने सलमान से पूछा, “भाईजान, नब्बे के किड्स के लिए, जब हम जिम जाते थे, हमारे जिम में सिर्फ आपका फोटो और हनुमान जी का फोटो होता था। जब आपने जिम स्टार्ट किया था तब आपके जिम में किसका फोटो होता था और आपका इंस्पिरेशन कौन है?” सलमान खान बोले, “मेरे आने से पहले सिर्फ दो-तीन ही ऐसे शख्स थे जिनमें से... सिल्वेस्टर स्टेलोन, अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर…और धर्मेंद्र जी मेरे इंस्पिरेशन हैं।”
इमोशनल हुए सलमान
सलमान ने आगे कहा, “धर्मेंद्र जी मेरे पिता की तरह हैं…और मैं धरम जी से बहुत प्यार करता हूं। वह सबसे अच्छे हैं…और मैं बस उम्मीद करता हूं कि वे जल्द ही ठीक होकर वापस आएं।” इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने कहा, ‘लॉन्ग लिव धरम जी। लॉन्ग लिव धरम जी।’
कैसे हैं धर्मेंद्र?
धर्मेंद्र की हालत पहले से बेहतर है। उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब वह घर पर रहकर ठीक हो रहे हैं। परिवार के सदस्य उनकी हेल्थ का पूरा ख्याल रख रहे हैं।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


