सलमान खान के पिता सलीम संग बॉन्ड पर यूलिया वंतूर बोलीं- खुशनसीब हूं कि वह…

सलमान खान के पिता सलीम संग बॉन्ड पर यूलिया वंतूर बोलीं- खुशनसीब हूं कि वह…

संक्षेप:

सलमान खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर का एक्टर के परिवार के साथ भी अच्छा बॉन्ड है। अब यूलिया ने बताया कि सलीम खान उनकी लाइफ का अहम हिस्सा हैं। उन्होंने उनके साथ बॉन्ड के बारे में भी बताया।

Dec 09, 2025 07:57 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

सलमान खान की क्लोज फ्रेंड हैं यूलिया वंतूर। दोनों काफी समय से साथ हैं। इतना ही नहीं दोनों के रिलेशनशिप की खबरें भी आती हैं। लेकिन दोनों ने हमेशा एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताया है। दोनों एक-दूसरे के परिवार के भी काफी क्लोज हैं। अब यूलिया ने सलमान के पिता सलीम खान को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि सलीम खान के साथ उनका इमोशनल कनेक्शन है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

खुशनसीब हूं कि वह मेरी लाइफ का हिस्सा हैं

यूलिया ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘वह काफी खूबसूरत आत्मा हैं और लीजेंड भी। उनके साथ जितने भी पल मैंने बिताए हैं वो एक लाइफ लेसन रहे हैं मेरे लिए। मैं खुशनसीब हूं कि वह मेरी लाइफ का इतना क्लोज हिस्सा हैं। उनका सपोर्ट मेरे लिए बहुत है खासकर जब मैं अपने परिवार से दूर होती हूं।’

हिंदी सिनेमा मेरी लाइफ का अहम हिस्सा

यूलिया ने इस दौरान यह भी बताया कि हिंदी सिनेमा उनकी लाइफ का अहम हिस्सा रहा है। वह बोलीं, ‘मैं कई हिंदी फिल्में देखते हुए बड़ी हुई हूं। रोमानिया में हम राज कपूर की फिल्म थिएटर्स में देखते थे। बॉलीवुड मेरे लिए घर की तरह है।’

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह अपनी जर्नी में कुछ बदलाव करेंगी, तो उन्होंने कहा, ‘मैं कुछ भी नहीं बदलना चाहूंगी, मेहनत भी नहीं। एक नए देश में मूव करना आपको अपने कम्फर्ट जोन से बाहर करता है। आपको अपने सारे लेबल और टाइटल को छोड़ना पड़ता है। रोमानिया में मेरा अच्छा करियर था, मैं डासिंग विद स्टार्स को होस्ट करती हूं। मैं अपने पीक पर थी। लेकिन लाइफ ने मुझे एक और चांस दिया। यह काफी अलग दुनिया है और मैं इसे पसंद करती हूं। अब मैं जानती हूं कि सिंगिंग मेरा असली पैशन है।’

पिछले महीने सलीम के बर्थडे पर यूलिया ने उनके लिए स्पेशल पोस्ट किया था। यूलिया ने लिखा था, हैप्पी बर्थडे मेरे फेवरेट इंसान। आप मेरे पिता, टीचर और दोस्त की तरह हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।