
सलमान खान ने बताया 25 साल से बाहर क्यों नहीं कर पाए डिनर, खोले पर्सनल सीक्रेट्स: बोले- पछतावा नहीं
सलमान खान ने अपनी जिंदगी परिवार, दोस्तों और काम के बीच सीमित कर रखी है। वह बहुत कम मौकों पर अपनी निजी जिंदगी पर बात करते हैं। अब उन्होंने काम के बीच गुजरे अपने 25 सालों पर बात की।
सलमान खान अपनी पर्सनल जिंदगी पर काफी कम बात करते हैं। एक इवेंट में उन्होंने अपने गुजरे दोस्तों को याद किया। बताया कि वह बीते 25 साल पर डिनर पर नहीं गए बस काम करते रहते हैं। सलमान ने कहा कि उन्हें इस बात का पछतावा नहीं है क्योंकि लोगों से इतना प्यार और इज्जत मिलती है। उन्होंने बताया कि शूटिंग, घर, एयरपोर्ट और होटल बस यहीं उनका सारा समय जाता है।

परिवार के इर्द-गिर्द जिंदगी
सलमान खान गुरुवार को रेड सी फिल्म फेस्टिवल में थे। यहां उन्होंने अपने फिल्मी करियर पर बात की। सोशल मीडिया पर इस इवेंट के कई वीडियोज वायरल हैं। सलमान बोलते हैं, 'मेरी ज्यादातर जिंदगी मेरे परिवार और दोस्तों के इर्द-गिर्द रही, जिसमें से काफी निकाल लिए हैं और बस 4-5 ही हैं जो बहुत पहले से मेरे साथ हैं। 25-26 साल हो गए हैं कि मैं कहीं बाहर डिनर पर नहीं गया हूं। शूटिंग से घर, घर से शूटिंग, घर से एयरपोर्ट, एयरपोर्ट से होटल और होटल से यहां। बस यही है। यही मेरी जिंदगी है।'
लोगों से मिलता है प्यार
क्या सलमान खान को इस बात पर पछतावा है? वह बोले, 'मुझे इससे फर्क भी नहीं पड़ता। या तो ये चाहिए कि आप घूमो-फिरो और ये सब ना हो, जो कि मैं नहीं चाहता। इतनी इज्जत देते हैं और प्यार देते हैं, उसी के लिए मेहनत करता हूं। बीच-बीच में थोड़ा आत्मसंतुष्ट भी हो जाता हूं लेकिन उसको भी एंजॉय करता हूं ये सोचके कि आगे क्या आने वाला है।'
सलमान की अपकमिंग फिल्म
सलमान खान दूसरी बार Red Sea Festival में आए हैं। यहां उनकी मुलाकात जॉनी डेप से भी हुई। बुधवार को सलमान खान फिल्म फेस्टिवल में गोल्डन ग्लोब्स के डिनर में शामिल हुए थे। रीसेंटली उन्होंने बिग बॉस का सीजन 19 खत्म किया है। अब सलमान की अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान का उनके फैन्स को बेसब्री से इंतजार है। सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह भी हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और यह जून 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है।

लेखक के बारे में
Kajal Sharmaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




