बंटवारा 1947 के बाद सलमान खान के साथ फिल्म बनाएंगे राजकुमार संतोषी, 32 साल बाद साथ करेंगे काम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बंटवारा 1947 के बीच राजकुमार संतोषी ने सलमान खान के साथ एक फिल्म बनाने का फैसला लिया है।32 साल पहले सलमान खान और राजकुमार संतोषी ने साथ काम किया था। 

Rajkumar Santoshi to work with Salman Khan
सलमान खान के साथ काम करेंगे राजकुमार संतोषी

राजकुमार संतोषी की बंटवारा 1947 हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म कोई खास कमाल तो नहीं दिखा पा रही है, लेकिन इस बीच राजकुमार संतोषी ने सलमान खान के फैंस के लिए एक गुड न्यूज दी है। 32 साल बाद सलमान खान और राजकुमार संतोषी एक बार फिर साथ काम करेंगे। राजकुमार संतोषी ने बताया कि सलमान खान के साथ फिल्म को लेकर उनकी बात चल रही है।

सलमान खान के साथ फल्म बनाएंगे राजकुमार संतोषी

टाइम्स नाउ के साथ खास बातचीत में राजकुमार संतोषी ने बताया कि सलमान खान के साथ ये प्रोजेक्ट जल्द ही लॉक भी हो जाएगा। बताया जा रहा है कि ये एक कॉमेडी फिल्म होगी। इससे पहले सलमान खान और राजकुमार संतोषी की जोड़ी ने अंदाज अपना-अपना दर्शकों को दी थी।

अंदाज अपना-अपना का बॉक्स ऑफिस पर कैसा था हाल?

अंदाज अपना-अपना बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंदाज अपना-अपना का बजट 2.9 करोड़ था। वहीं, इस फिल्म ने भारत में 8.18 करोड़(ग्रॉस कलेक्शन) की कमाई की थी। लेकिन समय के साथ-साथ ये फिल्म इंडियन सिनेमा की कल्ट कॉमेडी फिल्मों में शामिल हो गई। अंदाज अपना-अपना की आईएमडीबी रेटिंग भी 8 है। इस फिल्म को लोगों का बहुत प्यार मिला है। इस फिल्म की कहानी जितनी पसंद की गई, उतने ही पसंद इस फिल्म के गानों को भी किया गया था। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या सलमान खान राजकुमार संतोषी की फिल्म में एक बार फिर अंदाज अपना-अपना वाले जोन में नजर आएंगे?

कब रिलीज हुई थी सलमान और आमिर की अंदाज अपना-अपना?

अंदाज अपना-अपना 4 नवंबर, 1994 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आमिरा खान, सलमान खान, करिश्मा कपूर, रवीना टंडन, परेश रावल और शक्ति कपूर जैसे कलाकार नजर आए थे। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

अंदाज अपना अपना 1994 में हुई थी रिलीज

कैसा है राजकुमार संतोषी की बंटवारा 1947 का बॉक्स ऑफिस पर हाल

राजकुमार संतोषी की बंटवारा 1947 की बात करें तो फिल्म 14 अगस्त को रिलीज हुई है। फिल्म में सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार नजर आए हैं। फिल्म के बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस की बात करें तो फिल्म अबतक 50 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है। sacnilk.com के मुताबिक, फिल्म ने पहले हफ्ते 33.60 करोड़ (नेट) की कमाई की थी। 8वें दिन फिल्म ने 75 लाख रुपये की कमाई की थी। वहीं, आज 9वें दिन फिल्म ने शाम साढ़े चार बजे तक केवल 39 लाख की कमाई की है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडसलमान खान के साथ फिल्म बनाएंगे राजकुमार संतोषी, 32 साल बाद साथ करेंगे काम