सलमान खान की दोस्त ने खोला कैफे, एक्टर ने इशारों-इशारों में की तुकाराम मुंढे को बुलाने की बात
सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक दोस्त के कैफे का वीडियो शेयर करते हुए मजाक-मजाक में उनके कैफे पर तुकाराम मुंढे को बुलाने की धमकी दी। सलमान ने मजाकिया अंदाज में दोस्त से कैफे पर सफाई रखने की बात कही।

सलमान खान पिछले कुछ वक्त से अपने सोशल मीडिया पर मजेदार कैप्शन्स से लोगों का ध्यान अपनी और खींच रहे हैं। हाल ही में सलमान खान ने अपनी दोस्त के नए कैफे प्रमोशन के लिए एक स्टोरी पोस्ट की। इस स्टोरी के साथ सलमान खान ने अपने मजाकिया अंदाज को कायम रखते हुए इशारों-इशारों में तुकाराम मुंढे को बुलाने की बात कही।
इंस्टाग्राम पर फिर आया सलमान खान का मजाकिया कैप्शन
सलमान खान ने अपनी स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट की है। वीडियो में टक शॉप की मालकिन अपने कैफे के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। वो बताती नजर आ रही हैं कि कैसे उनके कैफे पर मिलने वाला सामान लोगों को बचपन की याद दिलाएगा।
इस वीडियो के साथ सलमान खान ने कैप्शन लिखा- सृष्टि प्लीज मेरी कॉफी री-फिल कर दो यार। कीमत मत बढ़ाना, क्वालिटी बनाए रखना, साफ-सफाई रखना नहीं तो मैं उन्हें भेज दूंगा और फिर इट्स डन (फिर हो जाएगा) सिस ।
सलमान बोले- एक दिन कैफे पर आऊंगा
सलमान ने कैप्शन में आगे लिखा- एक दिन मैं वहां आऊंगा, अपनी बीइंग ह्यूमन टी-शर्ट को बीइंग ह्यूमन जींस के अंदर टक (दबा के) करके। आपके लिए बहुत खुशी हो रही है। और ये जो वीडियो में बोल रही है ना, ये मालिक है और ये ही बैटमैन है।
क्यों तुकाराम मुंढे से जोड़कर देख रहे लोग?
सलमान ने तुकाराम मुंढे का नाम तो नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि सलमान का मतलब तुकाराम मुंढे से है। दरअसल, पिछले कुछ वक्त से सोशल मीडिया पर तुकाराम मुंढे की चर्चा है। महाराष्ट्र में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) कमिश्नर के रूप में उन्होंने मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। उन्होंने बड़े-बड़े होटलों और कैफेज के लाइसेंस रद्द किए। सोशल मीडिया यूजर्स तुकाराम मुंढे की सख्ती और ईमानदारी की तारीफ कर रहे हैं।
सोनम वांगचुक वाले कैप्शन की भी दिलाई याद
वहीं, सलमान खान के कैप्शन की बात करें तो उन्होंने इशारों-इशारों में तुकाराम मुंढे को बुलाने की बात कही। इसी के साथ उन्होंने अपने एक पुराने कैप्शन की याद भी दिला दी। सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान जब सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस वक्त सलमान ने सोनम वांगचुक से भूख हड़ताल खत्म करने की गुजारिश की थी।
उस वक्त सलमान खान ने अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर के साथ सलमान खान ने लिखा था- सोनम इट्स डन ब्रो। इसे बढ़ाओ मत। इस जोश को किसी और दिन के लिए बनाए रखो, अगर जरूरत पड़ती है, लेकिन मुझे लगता नहीं है कि जरूरत पड़ेगी।कुछ खाओ और अगर आप चाहो, तो मैं घर से खाना भेज दूंगा।


