Video: सलमान खान ने उतारी गणपति बप्पा की उल्टी आरती, बहन अर्पिता ने टोका और फिर...

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सोहेल खान ने धूमधाम से गणपति बप्पा को विसर्जित किया। इस मौके पर सलमान खान बप्पा का आशीर्वाद लेने और उन्हें विदाई देने पहुंचे थे। एक्टर ने बप्पा की आरती उतारी। इस मौके पर कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी नजर आई।

salman khan perform aarti at sohail khan ganpati visarjan
गणपती बप्पा के विसर्जन में शामिल हुए सलमान खान,

सलमान खान के परिवार में हमेशा गणेश महोत्सव को धूम धाम से मनाया जाता है। इस बार भी सोहेल खान ने गणपति बप्पा का अपने घर में स्वागत किया था और बीती रात उन्हें विसर्जित कर दिया। इस मौके पर सलमान खान समेत उनका पूरा परिवार शामिल हुआ। एक्टर ने गणपति की आरती की, मां सलमा, हेलेन, दोनों बहनें अलवीरा, अर्पिता और बच्चे नजर आए। सोहेल खान के घर से ही बप्पा की धूम धाम से विदाई की गई। परिवार के सदस्यों के अलावा सलमान की खास दोस्त यूलिया वंतूर भी नजर आई। उन्होंने भी बप्पा की आरती की और उनसे आशीर्वाद लिया।

सलमान ने उतारी गणपति बप्पा की आरती

सोहेल खान के घर बप्पा पधारे थे। एक्टर के दोनों बेटों ने बप्पा की सेवा की और फिर धूम धाम से उनकी विदाई की। सलमान अपनी फिल्म की शूटिंग के बिजी शेड्यूल से कुछ समय निकाल कर इस जश्न का हिस्सा बने। उन्होंने बप्पा की आरती की। गलती से आरती उल्टी तरह से करने पर बहन अर्पिता ने उन्हें टोका और एक्टर ने फिर दिल से बप्पा की आरती उतारी। सलमान के बाद ऑफ वाइट साड़ी पहने यूलिया वंतूर आई और उन्होंने बप्पा की आरती की। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है।

सोहेल के घर पधारे थे गणपति

गणपति विसर्जन के मौके पर पूरा खान परिवार एक साथ नजर आया। अरहान ने चाचू अरबाज के साथ मिलकर बप्पा को विसर्जित किया। सभी ट्रेडिशनल आउटफिट में नक्र आए। सोहेल से पहले अर्पिता खान हर साल अपने घर बप्पा का स्वागत करती आई हैं। इस बार सोहेल को बप्पा को अपने घर ले कर आए। सोहेल के लिए पिछले कुछ साल मुश्किल भरे रहे थे। लेकिन इस बार उन्हें अलायंस में देखा गया था। उन्हें ऑडियंस और फैंस से खूब सपोर्ट मिला। पूर्व पत्नी सीमा सजदेह के साथ उनकी खबरें सामने आई। अब सोहेल आगे बढ़ रहे हैं और खुश हैं। उन्हें आगे नए प्रोजेक्ट्स में भी देखा जा सकता है।

गणपति के जश्न में शामिल होते हैं सलमान

सलमान खान की बात करें तो गणपति सेलिब्रेशन उनके लिए हमेशा से खास रहा है। हर साल एक्टर को परिवार या दोस्तों के घर होने वाले गणपति पूजन में शामिल होते हुए देखा गया है। हाल में एक्टर अंबानी परिवार की गणेश पूजा में शामिल हुए थे।

फिल्म SVC 63 की शूटिंग में बिजी सलमान

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान इस समय अपनी फिल्म SVC 63 की शूटिंग में बिजी हैं। मुंबई में एक्शन सीक्वेंस के शूट करने के लिए एक ग्रैंड सेट लगाया गया है। इस सेट पर नयनतारा, राहुल देव समेत फिल्म के अन्य एक्टर्स के साथ सलमान खान शूटिंग कर रहे हैं। ये फिल्म एक्शन से भरपूर होने वाली है जिसमें सलमान अपने लुक और परफॉरमेंस से ऑडियंस को एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं। इसी के साथ हफ्ते में से एक दिन एक्टर बिग बॉस 20 की शूटिंग के लिए भी दे रहे हैं। वीकेंड के वार के दो एपिसोड एक्टर एक ही दिन शूट कर रहे हैं। शो भी जबरदस्त हिट माना जा रहा है।

इसलिए अटकी है फिल्म मातृभूमि की रिलीज

सलमान खान अपनी फिल्म मातृभूमि की वजह से भी खबरों में बने हुए हैं। लंबे समय से ये फिल्म CBFC के सर्टिफिकेशन की वजह से अटकी हुई है। ऐसी खबरें हैं कि बोर्ड ने अभी तक ये फिल्म नहीं देखी है और न ही सर्टिफिकेट दिया है जिस वजह से इसकी रिलीज अटकी हुई है। ऐसा नहीं हो पाने की बड़ी वजह फिल्म में चीन का कनेक्शन है। दरअसल, अपूर्व लखिया के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म साल 2020 की बैटल ऑफ गलवान पर बेस्ड है। उम्मीद है फिल्म जल्द थिएटर तक पहुंचेगी।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडVideo: सलमान खान ने उतारी गणपति बप्पा की उल्टी आरती, बहन अर्पिता ने टोका और…