सलमान खान के फार्म हाउस विवाद पर कोर्ट ने लगाई पड़ोसी को फटकार, कहा- किसी सेलिब्रिटी की...
सलमान खान के फार्महाउस विवाद को लेकर कोर्ट ने अब एक्टर के पड़ोसी की फटकार लगाई है। उन्होंने पड़ोसी को सलमान के वीडियोज डिलीट करने को कहा है।

सलमान खान के पनवेल फार्महाउस वाले पड़ोसी केतन कक्कड़ के साथ सालों से विवाद चल रहा है। अब गुरुवार को द बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा कि सोशल मीडिया का यूज आप किसी के खिलाफ गलत पोस्ट के लिए नहीं कर सकते फिर चाहे कोई सेलिब्रिटी ही क्यों ना हो। कोर्ट ने सलमान के खिलाफ किए गए पोस्ट को पड़ोसियों को डिलीट करने को कहा।
क्या कहा कोर्ट ने
पीटीआई रिपोर्ट के मुताबिक सिंगल जज बेंच की जस्टिस शर्मिला देशमुख ने सवाल किया कि किसी को भी कन्सर्न्ड अथॉरिटीज के सामने अपनी शिकायतें रखने के बजाय सोशल मीडिया पर कंटेंट क्यों अपलोड करना चाहिए? कोर्ट ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने का मतलब यह नहीं है कि कोई भी इंसान किसी के भी बारे में चाहे वह सेलिब्रिटी ही क्यों न हो अपमानजनक बातें पोस्ट कर सकता है।
सलमान के पड़ोसी ने क्या कहा
यह भी बताया गया कि अगर किसी पड़ोसी का कंटेंट थर्ड पार्टी ने अपलोड किया है, तो इंटरमीडियरीज को उसे हटवाने के लिए कदम उठाने होंगे। केतन का दावा है कि सलमान ने एनवायरमेंट नॉर्म्स का उल्लंघन किया है और उनके प्रॉपर्टी के हिस्से को ब्लॉक किया है। उनका यह भी दावा है कि वे अधिकारियों के पास भी गए थे, लेकिन तब भी कोई एक्शन नहीं लिया गया। अब इस पर अगली सुनवाई 6 जुलाई को होगी।
क्या थी सलमान की अपील
दरअसल, हाई कोर्ट सलमान की उस अपील पर सुनवाई कर रहा था जो उन्होंने केतन के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने के बाद अंतरिम राहत न देने के सिविल कोर्ट के आदेश के खिलाफ की थी। सलमान ने सकाल 2022 में केस दर्ज किया था पड़ोसियों के खिलाफ जब उन्होंने ट्वीट और यूट्यूब वीडियोज डाले थे प्रॉपर्टी दिक्कतों को लेकर।
सलमान का दावा पड़ोसी ने लगाए झूठे आरोप
सलमान का दावा था कि केतन के जो आरोप हैं वो झूठे हैं। उस वक्त कोर्ट ने कहा था कि सलमान यह प्रूव नहीं कर सकते कि केतन ने इस वीडियो में सलमान के बारे में बात की है।
प्रोफेशनल लाइफ
सलमान की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट फिल्म सिकंदर में नजर आए थे। अब सलमान फिल्म मातृभूमि में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह लीड रोल में हैं।
वहीं सलमान, साउथ की स्टार एक्ट्रेस नयंतारा के साथ भी एक फिल्म करने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। हालांकि अभी फिल्म के नाम की अनाउंसमेंट नहीं हुई है।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


