सलमान ने 'अंदाज अपना अपना' में दिखाई थी यह चालाकी, बोले- आमिर को मत बताना वरना...

सलमान ने 'अंदाज अपना अपना' में दिखाई थी यह चालाकी, बोले- आमिर को मत बताना वरना...

संक्षेप:

सलमान खान ने बताया कि कैसे वह फिल्म अंदाज अपना अपना में एक छोटी सी ट्रिक लगाकर आमिर खान से ऊपर दिखने लगे थे। सुपरस्टार ने बताया कि उन्हें यह ट्रिप कॉमेडियन महमूद ने बताई थी।

Oct 13, 2025 01:02 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस 19' के हालिया 'वीकेंड का वार' एपिसोड में स्टैंडअप कॉमेडियन रवि गुप्ता स्टेज पर सलमान खान के साथ नजर आए। रवि गुप्ता ने घरवालों के साथ-साथ सलमान खान और शो की ऑडियंस को भी खूब हंसाया। सलमान खान के साथ बातचीत में रवि गुप्ता ने पूछा, "सर अगर आप एक्टर नहीं होते तो क्या होते?" इसके जवाब में सलमान खान ने कहा- मैं आपकी जगह यहां पर खड़ा होता, और आप मेरी जगह खड़े होते। जब रवि ने पूछा कि क्या आप स्टैंडअप कॉमेडियन बनने का प्लान कर रहे थे? तो इस पर सलमान ने कहा- जी। क्योंकि आप होस्टिंग देखो ना। हर होस्ट बैठता है, मैं स्टैंडअप ही हूं यार।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आमिर से यूं बाजी मार ले गए सलमान

रवि ने पूछा कि आपकी कॉमेडी की तारीफ की है लोगों ने? तो सलमान ने कहा- पता नहीं, मैंने सुनी नहीं कभी। रवि ने बॉलीवुड के दबंग खान को कल्ट फिल्म 'अंदाज अपना अपना' की याद दिलाई। रवि गुप्ता ने कहा, "कल्ट फिल्म है वो और हम लोगों ने इतनी देखी है।" जवाब में सलमान खान ने कहा, "उसमें तो सारे डायलॉग्स आमिर के थे, मेरे को तो सिर्फ 'उई मां'। एक ही था। इसके बाद सलमान खान ने फिल्म से जुड़ी एक दिलचस्प बात बताई कि कैसे उन्होंने बड़ी स्मार्टली फिल्म में खुद को आमिर खान के लेवल पर ले आया था।

सलमान खान को महमूद से मिली थी टिप

सलमान खान ने बताया, "जब मैं सेट पर जाता था तो देखता था कि ये जितने डायलॉग्स हैं, ये आमिर साहब बोल रहे हैं। तो मैंने उनसे कहा कि यार जो लास्ट का जो है, वो मुझको देदे बस। बाकी तो बोलता जा।" सलमान ने कहा, "यह मुझे महमूद भाईजान ने बताया था, कि यह बस तू लास्ट का पंच लेता जा। तो इस तरह फिल्म में लास्ट का पंच हर जगह मेरा ही था।" सलमान खान ने इस तरह फिल्म में अपना काम कम होते हुए भी महफिल लूट ली, क्योंकि जिस सीन पर पंच होता था, वो डायलॉग सलमान ही बोल रहे होते थे।

सलमान बोले- यह आमिर को मत बताना

सलमान खान ने मजाकिया लहजे में रवि गुप्ता से कहा, "लेकिन यह आमिर को मत बताना, अगली फिल्म ने नहीं करेगा वो वरना।" सलमान खान ने बातचीत के दौरान यह भी बताया कि उनका और अरिजीत सिंह का जो झगड़ा हुआ वो उनकी तरफ से हुई गलतफहमी के चलते था लेकिन अब उनके बीच सब कुछ ठीक हो चुका है। सलमान ने कहा कि अरिजीत ने उनके लिए गाने गाए हुए हैं और अपकमिंग फिल्म गलवान ने भी उनका गाना है। बातों-बातों में सलमान ने सिकंदर मूवी उनकी वजह से नहीं पिटी थी इस बारे में भी बहुत कुछ बता दिया।

read moreये भी पढ़ें:
नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते आएंगी ये 7 फिल्में, सस्पेंस थ्रिलर से एक्शन तक सब मिलेगा
KBC: बदतमीजी की हद पार कर गया यह बच्चा, अब अमिताभ बच्चन ने X पर लिखी यह पोस्ट
Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।