सलमान के ऑनस्क्रीन पिता राजीव वर्मा का है अमिताभ बच्चन के साथ है पारिवारिक रिश्ता, जानिए
सलामन खान के ऑनस्क्रीन पिता एक्टर राजीव वर्मा और एक्टर अमिताभ बच्चन के बीच पारिवारिक रिश्ता है। इस रिश्ते के बारे में कम ही लोगों को पता है। जानिए आखिर एक्टर राजीव कैसे बच्चन परिवार से जुड़े हैं।

सलमान खान ने साल 1989 में आई फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से बतौर लीड हीरो अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में सलमान के पिता का किरदार निभाने वाले एक्टर राजीव वर्मा को भी खूब पॉपुलैरिटी मिली थी। आज भी राजीव को सलमान के पिता के रूप में ही पहचाना जाता है। एक्टर ने कई फिल्मों में काम किया और बच्चन परिवार के साथ बहुत ही खास रिश्ता रखते हैं। राजीव और बच्चन परिवार को कई मौकों पर साथ देखा गया है।
बच्चन परिवार से रिश्ता
बॉलीवुड में राजीव वर्मा का नाम उन एक्टर्स में लिया जाता है, जिन्होंने छोटे लेकिन यादगार किरदार निभाकर अपनी अलग पहचान बनाई है। आर्किटेक्ट से एक्टर बने राजीव ने थिएटर से अपनी एक्टिंग की शुरुआत की और बाद में कई यादगार फिल्मों में शानदार काम किया। राजीव वर्मा ने फिल्म मैनें प्यार किया के अलावा हम दिल दे चुके सनम, कोई मिल गया, हम साथ साथ हैं, कच्चे धागे, हिम्मतवाला, चलते चलते, क्या कहना जैसी फिल्मों में सपोर्टिंग किरदार निभाए थे। लेकिन क्या आप जानते राजीव और अमिताभ बच्चन साडू भाई हैं। जया बच्चन की बहन रीता भादुड़ी ने एक्टर राजीव से शादी की थी। उस हिसाब से एक्टर जया बच्चन के जीजा और अमिताभ बच्चन के साडू भाई लगे।
लव स्टोरी
रीता और राजीव वर्मा की मुलाकात थिएटर के काम के दौरान हुई थी। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और तीन साल बाद 1976 में दोनों ने शादी कर ली। रीता उस समय अपनी मास्टर डिग्री कर रही थीं और भारतीय प्रशासनिक सेवा की तैयारी भी कर रही थीं। लेकिन बाद में रीता ने IAS का सपना छोड़करसेंट्रल स्कूल में इंग्लिश प्रोफेसर के रूप में काम करना शुरू किया। बाद में दोनों बच्चों और घर की जिम्मेदारियों की वजह से अपने मध्यप्रदेश में ही रहे।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


