Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडSalman Khan once arrived uninvited at the 2016 launch of Rajinikanth film 2.0 akshay kumar
बिना इनविटेशन के इस फिल्म के लॉन्च पर पहुंच गए थे सलमान खान, माइक लेकर कहा था- मैं यहां सिर्फ…

बिना इनविटेशन के इस फिल्म के लॉन्च पर पहुंच गए थे सलमान खान, माइक लेकर कहा था- मैं यहां सिर्फ…

संक्षेप:

Salman Khan Kissa: आपको पता है एक बार सलमान खान बिना इनविटेशन के लिए एक फिल्म के लॉन्च पर पहुंच गए थे। इतना ही नहीं, वह बिना अनाउंसमेंट के स्टेज पर भी चले गए थे।

Sun, 26 Oct 2025 08:33 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

साल 2016 की बात है। साउथ सिनेमा ने 570 करोड़ के बजट में एक फिल्म बनाई थी। मेकर्स और एक्टर्स उस दिन उस फिल्म को लॉन्च कर रहे थे। सबकी नजरें स्टेज पर भी और तभी भीड़ के बीच एक चेहरा नजर आया। वो चेहरा किसी और का नहीं बल्कि सलमान खान का था। सलमान को देख सब दंग रह गए। न मेकर्स को समझ आ रहा था और न वहां मौजूद एक्टर्स को कि बॉलीवुड के भाईजान उनकी फिल्म के लॉन्च पर कैसे आ गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

स्टेज पर पहुंचकर क्या बोले सलमान खान?

सलमान सीधे स्टेज पर पहुंचे। पहले ताे लोगों को लगा कि शायद ये पब्लिसिटी स्टंट है, शायद ये किसी नए कोलैबोरेशन की घोषणा करने आए हैं या शायद सलमान इस फिल्म का हिस्सा हैं। लेकिन ऐसा कुछ नहीं था। सलमान ने माइक लिया और कहा, “मुझे किसी ने बुलाया नहीं था… मैं खुद आया हूं।" फिर उन्होंने स्टेज पर खड़े सुपरस्टार रजनीकांत की ओर इशारा किया और कहा, "मैं इनसे मिलने आया हूं” ओर पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट और हूटिंग से गूंज उठा।

किस फिल्म का इवेंट चल रहा था?

ये इवेंट था रजनीकांत की मेगा फिल्म ‘2.0’ के लॉन्च का। सलमान की बात सुनकर रजनीकांत इमोशनल हो गए और उन्होंने सलमान को गले लगा लिया। फिर उन्होंने अपनी टीम को बुलाया साथ में तस्वीरें क्लिक करवाईं। इस दौरान अक्षय कुमार, एमी जैक्सन और डायरेक्टर शंकर भी रजनीकांत के साथ मंच पर मौजूद थे। उन्होंने ने भी सलमान के एक्ट की तारीफ की थी।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।