मातृभूमि कब होगी रिलीज? सलमान बोले- कुछ भी पूछिए, बस ये मत पूछिए

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सलमान खान की मातृभूमि का फैंस लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन फिल्म की रिलीज डेट पर कोई भी अपडेट नहीं है। अब सलमान खान ने एक इवेंट में कहा कि उनसे कुछ भी पूछ लीजिए, लेकिन फिल्म की रिलीज डेट मत पूछो। 

Salman Khan
सलमान खान

सलमान खान की मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस लंबे वक्त से रिलीज की राह देख रही है, लेकिन फिल्म की रिलीज पर अभी कोई अपडेट नहीं आया है। सलमान खान की इस फिल्म को काफा सारे बदलावों से गुजरना पड़ा। यहां तक कि फिल्म का नाम भी बदलना पड़ा, लेकिन फिल्म को अब भी रिलीज की तारीख नहीं मिली है। अब एक इवेंट में सलमान खान ने कहा कि उनसे कुछ भी पूछो, लेकिन ये मत पूछो कि फिल्म कब रिलीज होगी।

सलमान खान ने कहा कि बस वो मत पूछना

मुंबई में सलमान खान एक स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी के ऑफिस में बने नए डेटा कलेक्शन सें एंड सेग्रीगेशन सपोर्ट सेंटर' का उद्घाटन करने पहुंचे। उन्होंने वहां मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि कुछ भी पूछ लो, लेकिन मातृभूमि की रिलीज डेट मत पूछना। सलमान खान ने कहा- मुझसे कुछ भी पूछिए, बस वो एक सवाल मत पूछिएगा। उसके बारे में पूछने का कोई मतलब नहीं है।

क्या फिल्म को नहीं मिल रहा सर्टिफिकेट?

मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस पहले अप्रैल में रिलीज होनी थी, लेकिन फिल्म की रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया। फिल्म की रिलीज पोस्टपोन होने को लेकर दावा किया जा रहा था कि फिल्म की रिलीज इसलिए पोस्टपोन हो रही है क्योंकि सीबीएफसी से सर्टिफिकेट नहीं मिल पा रहा है। मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने इस दावे को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि फिल्म को अभी तक सीबीएफसी के पास सर्टिफिकेशन के लिए जमा नहीं किया गया है। उस वक्त ये भी कहा गया था कि फिल्म से जुड़ा जो भी अपडेट होगा वो सलमान खान फिल्म्स की ओर से दिया जाएगा।

बैटल ऑफ गलवान की जगह क्यों हुआ फिल्म का नाम मातृभूमि

मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस की बात करें तो इस फिल्म का नाम पहले बैटल ऑफ गलवान था। नाम बदलने को लेकर मेकर्स ने कहा था कि ये फैसला अचानक नहीं लिया गया था। उन्होंने बताया था कि नाम बदलने को लेकर विचार काफी वक्त से चल रहा था। इस फिल्म की शुरुआत में ही फिल्म के दो टाइटल रजिस्टर कराए गए थे- बैटल ऑफ गलवान और मातृभूमि। मेकर्स ने कहा कि फिल्म बनाते हुए उन्हे लगा कि ये फिल्म किसी एक लड़ाई की कहानी नहीं है। इस वजह से फिल्म के नाम को बदलने का फैसला लिया गया।

मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस के डायरेक्टर और कास्ट

मातृभूमि को अपूर्व लाखिया ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में अंकुर भाटिया और अभिलाष चौधरी जैसे कलाकार नजर आएंगे।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।