सलमान ने इस डायरेक्टर को बैठाकर दिखाई थी दबंग 3, सीक्वल पर काम करने का दिया था ऑफर
तिगमांशु धूलिया बॉलीवुड के एक शानदार डायरेक्टर हैं। उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में बनाई हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि सलमान खान ने उन्हें दबंग 4 बनाने का ऑफर दिया था। उन्होंने ये भी बताया कि वो फिल्म अभी तक क्यों नहीं बन पाई।

बॉलीवुड फिल्म दबंग और उसके सीक्वल्स सलमान खान की बेस्ट फिल्मों में से एक माने जाते हैं। फैंस को अब इसके चौथे पार्ट का इंतजार है। कई बार ऐसी खबरें सामने आई हैं कि फिल्म के चौथे पार्ट पर काम चल रहा है। खबर ये भी है कि तिगमांशु धूलिया को भी दबंग 4 के लिए अप्रोच किया गया था। अब तिगमांशु धूलिया ने इस खबर की सच्चाई बताई है। उन्होंने बताया कि सलमान खान ने उन्हें दबंग 4 के लिए मिलने बुलाया था।
तिगमांशु धूलिया को मिला था दबंग 4 का ऑफर?
द लल्लनटॉप से खास बातचीत में तिगमांशु धूलिया से पूछा गया कि क्या उन्हें दबंग 4 बनाने के लिए ऑफर किया गया था? इसपर तिगमांशु ने हां में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि ये सच है कि सलमान खान ने उन्हें दबंग 4 के लिए मिलने बुलाया था। साथ ही, तिगमांशु ने ये भी बताया कि क्यों वो फिल्म अभी तक नहीं बनी।
तिगमांशु ने बताया क्यों नहीं बन पाई वो फिल्म
तिगमांशु धूलिया ने कहा, “हां, मुझे बुलाया गया था, कोविड के टाइम की बात है ये, तो मुझे बुलाया था सलमान खान ने। मैं गया तो मैंने दबंग 3 देखी भी नहीं थी। तो उसने बैठाकर मुझे दिखाई वो और कहा कि दबंग 4 करना है। मैंने कहा ठीक है...तो उसके आगे कुछ बात बढ़ी नहीं। वो अभी तक नहीं बनी हैं। मैंने क्या किसी और ने भी नहीं बनाई है। वो उनका कुछ आपस का था मामला। लेकिन ये बात सच है कि मुझे वो फिल्म बनाने का ऑफर था। तिगमांशु ने बताया कि दबंग 4 के लिए उन्होंने कुछ लिखना भी शुरू किया था।”
साल 2010 में आया था दबंग का पहला पार्ट
दबंग की बात करें तो फिल्म का पहला पार्ट साल 2010 में आया था। पिल्म को अभिनव कश्यप ने डायरेक्ट किया है। फिल्म का दूसरा पार्ट साल 2012 में आया था। फिल्म को अरबाज खान ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की तीसरा पार्ट साल 2019 में आया था। तीसरे पार्ट को प्रभु देवा ने डायरेक्ट किया है।
सलमान खान ने दबंग डायरेक्टर पर किया था केस
बता दें, दबंग का पहला पार्ट डायरेक्ट करने वाले अभिनव कश्यप सलमान खान और उनके भाई अरबाज खान पर तरह-तरह के आरोप लगा चुके हैं। सलमान खान ने अभिनव कश्यप के खिलाफ कोर्ट में मानहानि का केस भी किया था। कोर्ट ने अभिनव कश्यप को सलमान या उनके परिवार के खिलाफ 'अपमानजनक' टिप्पणियां करने या इसे प्रकाशित करने पर अस्थायी रोक लगा दी थी।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



