
सलमान खान के भांजे ने की सगाई, गर्लफ्रेंड को किया किस, तस्वीरों पर आया मलाइका का कमेंट
सलमान खान के भांजे अयान अग्निहोत्री ने अपनी गर्लफ्रेंड से सगाई कर ली है। उन्होंने सगाई की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों पर सोनाक्षी सिन्हा से लेकर मलाइका अरोड़ा ने रिएक्ट किया है।
सलमान खान के भांजे अयान अग्निहोत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड टीना रिझवानी संग सगाई की है। अयान और टीना की तस्वीरों पर कई सारे सिल्बेस के कमेंट्स आए हैं। इन कमेंट्स में सोनाक्षी सिन्हा से लेकर मलाइका अरोड़ा तक का नाम शामिल है। अयान की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
सलमान के भांजे ने गर्लफ्रेंड संग रचाई सगाई
अयान ने 9 अपनी और टीना की 9 रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ अयान ने कैप्शन लिखा- अपनी गर्लफ्रेंड को 2025 में ही पीछे छोड़ रहा हूं। इन तस्वीरों में टीना अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट कर रही हैं। वहीं, एक तस्वीर में अयान अपनी गर्लफ्रेंड टीना को किस करते भी नजर आ रहे हैं।
मलाइका अरोड़ा ने भी किया कमेंट
अयान और टीना की सगाई की तस्वीरों पर सोनाक्षी सिन्हा ने बधाई दी है। सोनाक्षी सिन्हा के पति जहीर इकबाल ने भी कपल को बधाई देते हुए लिखा- ब्रो बधाई। आप दोनों को मुबारकबाद। इन तस्वीरों पर अरबाज खान की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा का भी कमेंट आया है। मलाइका ने तस्वीरों पर प्यार लुटाया है। उन्होंने लिखा- यानी (अयान और टीना का शिप नेम) टीना। इस कमेंट के साथ मलाइका ने बहुत सारे हार्ट्स बनाए हैं।
अलविरा और अतुल अग्निहोत्री के बेटे हैं अयान
अयान की बात करें तो अयान सलमान खान की बहन अलविरा खान और एक्टर अतुल अग्निहोत्री के बेटे हैं। अयान एक बिजनेसमैन और म्यूजीशियन हैं। अयान का स्टेज नेम अग्नि है। अयान की सगाई की तस्वीरें सलमान खान के 60वें जन्मदिन के जश्न के कुछ दिन बाद सामने आई हैं। सलमान के काम की बात करें तो इन दिनों वो अपनी फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




