सलमान खान की फिल्म चोरी-चोरी चुपके-चुपके से कैसे हुआ था अंडरवर्ल्ड का कनेक्शन, राम गोपाल वर्मा ने बताया

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share

सलमान खान की फिल्म चोरी-चोरी चुपके-चुपके को उसके सब्जेक्ट के लिए क्रिटिसाइज किया गया था लेकिन एक कॉन्ट्रोवर्सी और थी। फाइनैंसर भरत शाह को अंडरवर्ल्ड कनेक्शन की वजह से जेल जाना पड़ा था।

सलमान खान की फिल्म चोरी-चोरी चुपके-चुपके से कैसे हुआ था अंडरवर्ल्ड का कनेक्शन, राम गोपाल वर्मा ने बताया

बॉलीवुड का अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन पहले काफी चर्चा में रहा है। फिल्मों में पैसा लगाने से लेकर एक्टर्स, फिल्ममेकर्स से उगाही तक, कई किस्से आम हो चुके हैं। साल 2001 में आई सलमान खान की फिल्म चोरी-चोरी चुपके-चुपके का लिंक भी अंडरवर्ल्ड से था। मूवी के फाइनेंसर भरत शाह को इस वजह से जेल भी हो चुकी है। अब राम गोपाल वर्मा ने बताया है कि कैसे भरत शाह का कनेक्शन अंडरवर्ल्ड से जुड़ गया था।

सलमान की वजह से शुरू हुई थी फिल्म

राम गोपाल वर्मा हुसैन जैदी से बात कर रहे थे। उन्होंने बताया, 'उस वक्त एक भरत शाह को एक बंदा मिला जिसने कहा कि उसके पास सलमान खान की डेट्स हैं। तो उन्हें लगा कि ठीक है लेकिन उस आदमी का फिल्मी बैकग्राउंड नहीं था और वह अमीर भी नहीं था। भारत ने सलमान को फोन किया। सलमान ने बताया कि उन्होंने उस बंदे को डेट्स दी हैं। इससे भारत भाई को यकीन हो गया और उन्होंने चोरी-चोरी चुपके-चुपके के लिए पैसे दे दिए और फिल्म शुरू हो गई।'

जब भरत शाह को पता चला अंडरवर्ल्ड से लिंक

राम गोपाल वर्मा ने बताया कि मामला तब आगे बढ़ा जब भारत शाह को पता चला कि मूवी का कनेक्शन अंडरवर्ल्ड से है। राम गोपाल वर्मा आगे बताते हैं, 'कुछ समय बाद शाह को पता चला कि प्रोड्यूसर नाजिम रिजवी का कनेक्शन अंडरवर्ल्ड के छोटा शकील से है। उन्हें लगा कि वह लीगल बिजनस कर रहे हैं और अगर प्रोड्यूसर का अंडवर्ल्ड से कनेक्शन है तो इससे क्या फर्क पड़ता है? वह खुद तो क्रिमिनल नहीं हैं लेकिन बस काम कर रहे हैं।'

भरत शाह बन गए मीडिएटर

राम गोपाल वर्मा बताते हैं कि मामला तब बिगड़ा जब इंडस्ट्री के एक बिजनसमैन से 5 करोड़ रुपये उगाही के लिए कॉल आया। वह मदद मांगने भरत शाह के पास आया। उसे लगा कि उनका कनेक्शन अंडरवर्ल्ड के नाजिम रिजवी से है। बात करने पर मोलभाव के बाद ये रकम 2 करोड़ पर आ गई। इसके बाद इंडस्ट्री के कई लोग ऐसे मामलों में भरत शाह से मदद मांगने आने लगे। ये सब करके भरत शाह को पैसों का कोई फायदा नहीं मिल रहा था। वह बस मदद कर रहे थे।

पुलिस ने टैप किए फोन

राम गोपाल वर्मा ने आगे बताया कि पुलिस भरत शाह के फोन टैप कर रही थी। जब शाह को पता चला तो वह डरकर कांपने लगे। पुलिस ने उनसे कहा कि क्या छोटा शकील उनके लिए एक्टिंग कर रहा है? इस पर भरत बोले, 'वह मेरे लिए एक्टिंग क्यों करेगा, मैं तो सिर्फ एक फिल्ममेकर हूं।'

भरत शाह हुए अरेस्ट

2001 में भरत शाह और नाजिम रिजवी को गिरफ्तार कर लिया गया था। भरत शाह को नाजिम के अंडरवर्ल्ड को ना बताने के आरोप में 1 साल की सजा हुई थी। भरत शाह ने ट्रायल के दौरान ही कस्टजी में 14 महीने बिता लिए थे तो वह तुरंत छोड़ दिए गए थे।

चोरी चोरी चुपके चुपके के बारे में

चोरी चोरी चुपके चुपके फिल्म में सलमान खान, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी थे। यह मूवी सरोगेसी पर बनी थी। प्रीति जिंटा रानी और सलमान के बच्चे की सरोगेट मदर थीं। फिल्म सेमी हिट थी लेकिन इसके गाने काफी पॉप्युलर हुए थे।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।