
सलमान खान ने दिवंगत एक्टर असरानी को किया याद, पोस्ट शेयर कर दी श्रद्धांजलि
संक्षेप: सलमान खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दिग्गज एक्टर गोवर्धन असरानी को याद किया है। उन्होंने उन्हें श्रद्धांजलि दी है और उन्हें ‘हंसी के एक सच्चे महानायक’ कहा है।
सलमान खान ने बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और कॉमेडी के बादशाह गोवर्धन असरानी को श्रद्धांजलि दी है। एक्टर ने मंगलवार के दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर दिवंगत एक्टर गोवर्धन असरानी की पुरानी तस्वीर साझा करते हुए दुख जाहिर किया है और उन्हें ‘हंसी का सच्चा महानायक’ कहा है।

सलमान खान का पोस्ट
सलमान खान ने लिखा, “असरानी जी के निधन की खबर सुनकर बेहद दुख हुआ। हंसी के एक सच्चे महानायक थे वे।” वहीं, मनोज बाजपेयी ने भी अपनी भावनाएं साझा की हैं। उन्होंने लिखा, “असरानी सर के निधन से बहुत दुखी हूं। ‘दस तोला’ में उनके साथ काम करना मेरे लिए सम्मान की बात थी।” इनके अलावा अक्षय कुमार, आमिर खान और अन्य सितारों ने भी असरानी को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है।
तीन बजे हुआ था निधन
गोवर्धन असरानी बीमार थे। उन्होंने अपनी पत्नी से कहा था कि वह अपनी मौत का तमाशा नहीं चाहते हैं। यही वजह थी कि उनके परिवारवालों ने सांताक्रूज श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार करने के बाद उनके निधन की खबर दी थी। असरानी के प्रबंधक बाबूभाई थिबा ने एएनआई को बताया कि असरानी का निधन सोमवार दोपहर 3 बजे जुहू स्थित आरोग्य निधि अस्पताल में हुआ था।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




