सलमान खान की सिकंदर का पहला रिव्यू, भाईजान की फिल्म जनता को लगी 'पैसा वसूल'
- सलमान खान की फिल्म सिकंदर का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस का इंतजार आज यानी 30 मार्च को खत्म हो गया है। एक्स पर सलामन खान की फिल्म का फैंस ने रिव्यू भी कर दिया है। आइए जानते हैं क्या बोल रही जनता।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म सिकंदर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म आज यानी 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म के रिलीज होने के साथ ही, सोशल मीडिया यूजर्स ने सलमान खान की फिल्म का रिव्यू एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है। सोशल मीडिया यूजर्स को सलमान खान की ये फिल्म काफी पसंद आ रही है। फैंस सलमान खान की फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देने पहुंचे हैं। लोग फिल्म में सलमान खान की एंट्री पर ताली बजाते नहीं रुक रहे हैं।
जनता को कैसी लग रही सलमान खान की फिल्म
@Only_4Salman नाम के एक्स यूजर ने थिएटर से वीडियो शेयर की है। वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने लिखा- फुल सीटीमार, ताली मार परफॉर्मेंस। फुल पैसा वसूल भाई की एंट्री, जनता पागल हो गई भाई की मूवी देख। वहीं, @akumar92 नाम के यूजर ने लिखा- भाई की इस फिल्म ने उनकी पिछली फिल्म को पीछे छोड़ दिया है। वो एंट्री पागलपन है। इसमें एक्शन है और गाने बहुत अच्छे हैं। बहुत से दर्शकों को सलमान खान की एंट्री पसंद आई है।
रश्मिका दिल्ली फैंस नाम के पेज से एक वीडियो शेयर हुआ है। वीडियो में एक लड़की सलमान की फिल्म की बात करती नजर आ रहा है। उस लड़की का कहना है कि सलमान खान की फिल्म बहुत अच्छी है, प्लीज देखो सब। एक बार जरूर देखनी चाहिए। एक्शन बहुत जबरदस्त है। वहीं, लड़की से जब फिल्म की कहानी पर सवाल होता है तो वो कहती है, मैं रो रही हूं। कुल मिलाकर सलमान खान की ये फिल्म ज्यादातर जनता को पसंद आ रही है।
कुछ लोगों ने फिल्म को बताया सिरदर्द
जहां एक ओर ज्यादातर जनता को सलमान खान की फिल्म पसंद आ रही है। वहीं, कुछ लोगों ने फिल्म को सिरदर्द बताया है। एक यूजर ने कहा कि वो सोच रहे थे कि फिल्म कब खत्म होगी। वहीं, एक दर्शक ने बोला कि सलमान खान का रोल अच्छा नहीं है। @itxcheemrag के यूजर ने ये वीडियो शेयर किया है, उस वीडियो पर कमेंट करके कई यूजर्स ने दावा किया है कि ये वीडियो पुरानी है। दावा किया जा रहा है कि ये रिव्यू सलमान खान की किसी और फिल्म का है।हालांकि, @itxcheemrag ने वीडियो को सिकंदर रिव्यू कैप्शन के साथ शेयर किया है।
सलमान खान की ये फिल्म आमिर खान की गजनी डायरेक्ट करने वाले डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना नजर आई हैं।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


