एक मुंडा मेरी उम्र दा… जानिए किसने लिखा था सलमान-ममता कुलकर्णी का ये गाना, इस जगह हुई शूटिंग

Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share

फिल्म करण अर्जुन का एक गाना है ‘एक मुंडा मेरी उम्र दा’। इस गाने में ममता कुलकर्णी और सलमान खान नजर आए थे। लेकिन क्या जानते हैं इस गाने को किस गीतकार ने लिखा था? इस मशहूर सिंगर ने दी थी अपनी आवाज। जानिए यहां-

एक मुंडा मेरी उम्र दा… जानिए किसने लिखा था सलमान-ममता कुलकर्णी का ये गाना, इस जगह हुई शूटिंग

साल 1995 में सलमान खान और शाहरुख खान की फिल्म आई थी करण अर्जुन। इस फिल्म को राकेश रोशन ने डायरेक्ट किया था। ममता कुलकर्णी, काजोल, राखी, जॉनी लीवर जैसे एक्टर्स इस फिल्म का हिस्सा थे। कम बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था। कहानी हिट हुई। लेकिन फिल्म के गानों ने एक अलग ही माहौल बनाया। इसी फिल्म एक गाना 'एक मुंडा मेरी उम्र दा' जबरदस्त हिट हुआ था। लेकिन आप जानते हैं कि इस गाने को लिखा किसने था?

एक मुंडा मेरी उम्र दा

करण अर्जुन जैसी शानदार फिल्म बनाने वाले राकेश रोशन हमेशा से अपनी फिल्मों का म्यूजिक कहानी से जुड़ा हुआ रखते हैं। इस काम में उनके छोटे भाई राजेश रोशन उनकी मदद करते आए। फिल्म करण अर्जुन का म्यूजिक भी राजेश रोशन ने कंपोज़ किया था। इस फिल्म में कुल 6 गाने थे जिन्हें अलग-अलग सिंगर से गवाया गया। लेकिन 'एक मुंडा' एक अलग ही फील देने वाला गाना बना। उसकी एक वजह एक्टर्स पर अलग तरह से फिल्माया जाना और इसकी लोकेशन थी। इस गाने को तपती धूप में राजस्थान के जयपुर के पास विराट नगर के श्री गणेश मंदिर के पास फिल्माया गया था। पूरा गाना कंकरीली पहाड़ियों के बीच शूट हुआ। इस गाने में टी-शर्ट और जीन्स में सलमान खान नजर आए और उन्हें मनाती हुई ममता कुलकर्णी। एक्ट्रेस के खुले बाल, माथे पर बिंदी, हाथों में रंगीन चूड़ियां, और राजस्थानी स्टाइल का घाघरा चोली में नजर आई थीं। लता मंगेशकर की आवाज में ये गाना जबरदस्त हिट हुआ। वहीं इस गाने को लिखा था इंदीवर ने।


वो इंदीवर थे…

इंदीवर 1950 के दशक से हिंदी फिल्मों के लिए गीत लिखते आ रहे थे। उन्होंने राकेश रोशन की अधिकतर फिल्मों के लिए गाने लिखे थे। वो इंदीवर ही थे जिन्होंने लिखा था 'फूल तुम्हें भेजा है खत में', 'चंदन सा बदन', 'तुम मिले दिल खिले', 'होंठों से छू लो तुम' जैसे गाने लिखे। फिल्म करण अर्जुन के लिए इंदीवर फिर राकेश रोशन के साथ आए और उन्होंने इस फिल्म के सभी गाने 'एक मुंडा', 'जाती हूं मैं', 'ये बंधन तो प्यार का बंधन है', 'भांगड़ा पा ले', 'हे मां काली'जैसे गाने लिखे। ये सभी गाने अपने स्तर पर खूब पसंद किए गए थे।

करण अर्जुन का बॉक्स ऑफिस

फिल्म करण अर्जुन के बॉक्स ऑफिस की बात करें तो इस फिल्म पर 6 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। लेकिन दुनियाभर में इस फिल्म की कमाई 43 करोड़ से ज्यादा रही। आज भी ये उस साल की सबसे सफल फिल्मों में से एक थी।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।