फिल्म ‘सिर्फ तुम’ में काम करने के लिए सलमान खान ने बोनी कपूर के आगे रखी थी ये ‘शर्त’, हैरान हो गए प्रोड्यूसर
सलमान खान और बोनी कपूर के बीच गहरी दोस्ती थी। इसी दोस्ती की वजह से सलमान ने उनकी फिल्म सिर्फ तुम में एक छोटा सा रोल निभाया था। लेकिन एक्टर ने जो शर्म रखी थी उसने प्रोड्यूसर को हैरान कर दिया था।

एक वक्त था जब सलमान खान का फिल्म प्रोड्यूसर और अनिल कपूर के बड़े भाई बोनी कपूर से खास रिश्ता था। एक्टर-प्रोड्यूसर के बीच एक खास दोस्ती और एक दूसरे के लिए सम्मान था। यही वजह थी कि सलमान ने बोनी कपूर की फिल्म वांटेड में भी काम किया। दोनों के बीच की दोस्ती 90 के दशक में शुरू हुई। उस समय सलमान खान, बोनी कपूर की एक बात से प्रभावित हो गए थे। यही वजह थी कि सलमान ने बोनी के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘सिर्फ तुम’ में एक छोटा सा रोल किया था। लेकिन इस कैमियो रोल को करने से पहले सलमान ने एक शर्त रखी थी।
सलमान ने बोनी को पिलाई खूब शराब
ये किस्सा खुद बोनी कपूर ने सुनाया था। उन्होंने बताया था कि हैदराबाद में उनके प्रोडक्शन में बन रही फिल्म जुदाई की शूटिंग चल रही थी। इसी समय सलमान खान भी हैदराबाद में मौजूद थे। उनकी फिल्म जुड़वा की शूटिंग भी उसी शहर में हो रही थी। इत्तफाक से सलमान भी उसी होटल में ठहरे हुए थे जिस होटल में अनिल कपूर और उनके भाई बोनी कपूर थे। एक रात सलमान ने अनिल और उनके बड़े भाई बोनी के साथ खूब पार्टी की। शराब और नाच गाना हुआ। बोनी ने बताया कि वो शराब पीते नहीं थे, लेकिन कभी एकाध पैग से ज्यादा उन्होंने नहीं पी। लेकिन उस दिन सलमान खान के कहने पर उन्होंने सुबह तक शराब पी। सुबह 7 बजे तक सबकी पार्टी चलती रही। फिर सलमान ने अपने रूम में थोड़ा आराम किया और शूटिंग के लिए निकल गए। लेकिन उस रात बोनी को पूरा दिन हैंगओवर रहा।
सलमान ने निभाई दोस्ती
शाम में फिर सलमान खान ने दोनों कपूर ब्रदर्स से मुलाकात की। सलमान को लगा था कि बोनी कपूर ने सिर्फ उनके कहने पर शराब पी है। ऐसे में उन्होंने प्रोड्यूसर से कहा कि आगे उन्हें कभी काम होगा तो वो उनके लिए जरूर करेंगे। बस ये बात कहने भर की देरी थी। कुछ सालों बाद बोनी कपूर ने सलमान के आगे अपनी एक फिल्म रख दी। वो फिल्म थी ‘सिर्फ तुम’।इस फिल्म में सलमान खान ने छोटा सा कैमियो रोल निभाया था जिसे ऑडियंस ने पसंद किया। लेकिन ये कैमियो सलमान और बोनी कपूर की दोस्ती की वजह से हो पाया था। ये रोल करने से पहले सलमान ने बोनी के आगे एक शर्त रख दी थी।
बोनी कपूर के सामने रखी ये शर्त
दरअसल, अपनी फिल्म सिर्फ तुम के लिए बोनी कपूर ने सलमान को फोन किया और वो कैमियो रोल के बारे में बात की। सलमान ने कहा कि बोनी भाई मैं आपके लिए ये रोल करूंगा, लेकिन मेरी एक शर्त है। इस रोल के लिए मैं आपसे पैसे फीस नहीं लूंगा। बोनी कपूर को भी सलमान की ये शर्म माननी पड़ी। फिल्म सिर्फ तुम में सलमान ने कैमियो किया और फिल्म जबरदस्त हिट हो गई।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


