सलमान खान की मातृभूमि मुश्किल में, एक्टर और मेकर्स को झेलने पड़ रही ये दिक्कत

Apr 15, 2026 05:51 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

सलमान खान अब फिल्म मातृभूमि में नजर आने वाले हैं। हालांकि इसकी रिलीज डेट को लेकर फैंस को अब तक कोई अपडेट नहीं मिल पा रहा है। लेकिन मेकर्स को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

सलमान खान की मातृभूमि मुश्किल में, एक्टर और मेकर्स को झेलने पड़ रही ये दिक्कत

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को लेकर रोज कोई ऐसी खबर आती है जिससे फैंस थोड़ा निराश हो जाते हैं। मातृभूमि एक मुश्किल में फंस गई क्योंकि मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस ने फिल्म में चाइना का मेन्शन करने से मना कर दिया था। इस वजह से फिल्म की रिलीज में देरी भी हुई और अब भी रिलीज में देरी ही बताई जा रही है।

क्या है फिल्म को लेकर नया अपडेट

मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक अब काफी बदलाव के बाद भी मेकर्स ट्राय कर रहे हैं कि इसकी रिलीज को आसानी से पास किया जाए। लेकिन ना तो अभी मिन्स्ट्री ऑफ डिफेंस, ना आर्मी और ना ही सीबीएफसी ने अभी तक फिल्म देखी है।

फिल्म में किए गए बदलाव

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि क्योंकि राइटर्स ने पूरी फिल्म स्क्रैच से नहीं लिखी है तो मेकअर्स ने अब फिल्म का फोकस परिवार और रिलेशनशिप में कर दिया गया है क्योंकि उन्हें इसमें ह्यूमन ड्रामा दिखाना है। हालांकि, वॉर से रिलेटेड कुछ हिस्सों को रखा गया है। लेकिन अगर आप चाइना और गलवान का रेफ्रेंस हटा दें तो फिर लड़ाई किस चीज की है? यही एक बड़ा सवाल है जिससे वे जूझ रहे हैं।

वैसे बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म पहले तो रियल लाइफ इवेंट पर आधारित थी। लेकिन मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस की रिक्वेस्ट के बाद सलमान खान और डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने फिर दोबारा स्टोरी पर काम किया। उन्होंने 40 प्रतिशत शॉट को दोबारा री शूट किया था। कहा तो यह भी गया है कि स्टोरी में कुछ रोमांटिक सीन और बैकस्टोरी ऐड किया है।

फैंस को है बेसब्री से इंतजार

खैर देखते हैं कि इतने बदलाव के बाद अब फिल्म को हरी झंडी कब मिलेगी। सलमान के फैंस भी कबसे इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म मातृभूमि की बात करें तो इसमें सलमान ने ना सिर्फ एक्टिंग की है बल्कि सलमान ने इसे प्रोड्यूस भी किया है। सलमान ने फिल्म में इंडियन आर्मी कर्नल का किरदार निभाया है। फिल्म में सलमान के साथ चित्रांग्दा सिंह लीड रोल में हैं। फिलहाल मूवी की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

वैसे बता दें कि पहले मातृभूमि फिल्म का नाम बैटल ऑफ गलवान था। अब तक फिल्म के 3 गानें रिलीज हो चुके हैं और सभी को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

सलमान के बारे में बता दें कि लास्ट वह फिल्म सिकंदर में नजर आए थे। सिकंदर में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में थीं। हालांकि फिल्म चली नहीं थी।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।