सलमान खान की मातृभूमि को सरकार ने दी हरी झंडी? रिलीज डेट पर भी आया बड़ा अपडेट

लाइव हिन्दुस्तान
share

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने फिल्म को रिलीज करने की मंजूरी दे दी है। अब फिल्म को सीबीएफसी के पास भेजा जाएगा और फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। 

Salman Khan Maatrubhumi Update
सलमान खान की मातृभूमि पर आया बड़ा अपडेट

सलमान खान की मातृभूमि की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ नहीं हो पा रहा था। अब सलमान खान की फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आखिरकार सलमान खान की फिल्म को सरकार की तरफ से मंजूरी मिल गई है। अब फिल्म सीबीएफसी के पास सर्टिफिकेट के लिए जाएगी।

मातृभूमि को मिली सरकार की मंजूरी

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधिकारी अब 'मातृभूमि' के नए वर्जन से संतुष्ट हैं। उन्होंने पिछले हफ्ते इस वॉर ड्रामा फिल्म को NOC दे दी थी। अब ये फिल्म आम जनता के देखने के लिए रिलीज हो सकती है।" हालांकि, रिलीज से पहले फिल्म को सर्टिफिकेट के लिए सीबीएफसी के सामने भी ले जाना होगा।

कब रिलीज हो सकती है सलमान खान की फिल्म?

सूत्रों ने मीडिया पोर्टल को बताया कि सलमान खान के मन में फिल्म की रिलीज डेट भी है। भाईजान 13 नवंबर को फिल्म रिलीज करने का सोच रहे हैं। उनका मानना है कि दीवाली के बाद भी लोग जश्न के मूड में होंगे और ये फिल्म को रिलीज करने का सबसे बेस्ट समय होगा। फिल्ममेकर्स जल्द ही सीबीएफसी (सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन) के पास फिल्म को जमा करेंगे। अगर सीबीएफसी भी फिल्म को हरी झंडी देती है, तो एक महीने के अंदर-अंदर पूरी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। सलमान और उनकी टीम 14 नवंबर को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज कर सकती है। अगले 10 दिनों में फिल्म की रिलीज को लेकर स्थिति और भी साफ हो जाएगी।

पॉजिटिव लाइट में दिखाए जाएंगे भारत और चीन के रिश्ते

रिपोर्ट्स की मानें तो मातृभूमि का जो वर्जन सूचना और प्रसारण मंत्रालय के पास जमा किया था उसमें भारत और चीन के रिश्तों को पॉजिटिव लाइट में दिखाया गया है। इस वजह से ही फिल्म को सरकार की तरफ से मंजूरी मिल पाई है।

पहले बैटल ऑफ गलवान था फिल्म का नाम

बता दें, सलमान खान की इस फिल्म का नाम पहले बैटल ऑफ गलवान था। बाद में फिल्म का नाम बदलकर मातृभूमि रखा गया। सलमान खान की ये फिल्म साल 2020 में भारत और चीन के बीच गलवान घाटी में हुए टकराव पर आधारित फिल्म है। हालांकि, अब फिल्म में भारत और चीन के रिश्तों को पॉजिटिव तरीकों से दिखाया गया है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म में क्या-क्या बदलाव किए गए हैं।

रिलीज हो चुके हैं फिल्म के दो गाने

इस फिल्म को अपूर्व लाखिया ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में सलमान खान के साथ एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी। इस फिल्म के दो गानों को भी रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का एक गाना सलमान खान और चित्रांगदा सिंह पर फिल्माया गया है। वहीं, फिल्म का दूसरा गाना जेन शॉ और अभिश्री सेन पर फिल्माया गया है। सलमान खान की फिल्म मातृभूमि पहले अप्रैल में रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया। फिल्म की रिलीज में देरी को देखते हुए लोग सोशल मीडिया पर बातें करने लगे थे कि फिल्म ठंडे बस्ते में भी जा सकती है। हालांकि, मेकर्स ने साफ किया था कि फिल्म को रिलीज किया जाएगा।

सलमान खान की बात करें तो वो इन दिनों बिग बॉस 20 होस्ट कर रहे हैं। सलमान खान ने हाल ही में वीकेंड के वार के एपिसोड्स में सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग करने वालों को लताड़ लगाई थी। इतना ही नहीं, सलमान उन पैप्स पर भी भड़के थे जो हिरोइनों की पीछे से तस्वीरें और वीडियो लेते हैं। सलमान की इस डांट का असर देखने को भी मिला था। वहीं, एक दूसरे एपिसोड में सलमान खान ने एआई के गलत इस्तेमाल को लेकर चिंता व्यक्त की थी।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडसलमान खान की मातृभूमि को सरकार ने दी हरी झंडी? रिलीज डेट पर भी आया बड़ा अपडेट